तू यूयू 
नोबेल पुरस्कार विजेता 

30 दिसंबर 1930 को चीन के निंग्बो में जन्मी तू यूयू चिकित्सा वैज्ञानिक और शिक्षक हैं। उन्हें हाले ही मेंं वर्ष 2015 का चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार की नई थैरेपी में योगदान के लिए मिला। उनके साथ विलियम कैपबेल और सातोशी ओमूरा को गोल कृमि से होने वाले संक्रमण की नई दवा बनाने के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। तू यूयू को मलेरिया की दवा आर्टिमीसीनिन और डाईहाइड्रोआर्टमीसिनिन की खोज के लिए जाना जाता है। 
 
दवा का किया खुद पर परिक्षण 

यु  तूत के पास न तो मेडिकल की डिग्री है और न ही पीएचडी की डिग्री। उन्होनें पारंपरिक चीनी चिकित्सा पद्धति की पढाई की है। मलेरिया की दवा बनाने के लिए उन्होनें चीन के प्राचीन लेखों का गहन अध्ययन किया। दवा तैयार करने के बाद इंसान के रूप में उन्होनें सबसे पहले इसका खुद पर परिक्षण किया, ताकि यह देखा जा सके कि दवा सुरक्षित है या नहीं। 
 
बचाया लाखों लोगों का जीवन 

शुरूआत में तू यूयू के कार्यो और शोधों के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी थी। उन्हें एक मेहनती , विनम्र सादगीपंसद और एकांतप्रिय महिला के रूप में जाना जाता है। उन्होनें दशकों तक गूढ प्राचीन लेखों को पढा, समझा और उन्हें बडी होशियारी से आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों में ढाल दिया। उनके शोध ने लाखों लोगों का जीवन बचाया है। 
 
दुनिया को बनाया सुरक्षित 

तू यूयू चाइना एकेडमी ऑफ ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन में नोबेल जीतने वाली प्रोफेसर है। मेडिसिन में नोबेल जीतने वाली पहली चीनी नागरिक है। वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन चुकी है, क्यांकि वह जिस देश में जन्मीं, उसी देश में शिक्षा ली और वहीं रहकर एक ऐसे विषय पर सफल शोध किया, जिसने एक खतरनाक बीमारी से पूरी दुनिया को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दिया।