त्रिशनित अरोड़ा
संस्थापक , टीएसी सिक्योरिटी 

2 नवंबर 1993 को लुधियाना पंजाब में जन्मे त्रिशनित अरोड़ा जब 8वीं कक्षा में फेल हुए थे , तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन सीबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज उनकी सेवाऐ लेंगी । वह एक ऐसे प्रोफेसर में हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वह एक एथिकल हैकर हैं। इस तरह की हैकिंग में नेटवर्क या सिस्टम इन्फ्रांस्ट्रक्चर की सिक्योरिटी इवेल्युएट की जाती हैं । त्रिशनित को बचपन से ही कंप्यूटर और एथिकल हैकिंग में दिलचस्पी थी जो बाद में उनका पेशा बन गया ।

8वीं कक्षा में फेल हो गए थे त्रिशनित 

त्रिशनित को बचपन से ही कंप्यूटर में दिलचस्पी थी । उन्हें जब समय मिलता था , वह कंप्यूटर लेकर बैठ जाते थे । इस वजह से वे पढ़ाई भी नहीं करते थे जिस वजह से वे 8वीं कक्षा में फेल हो गए थे । हांनाकि , फेल होने पर उनके माता - पिता ने उन्हें डांटने की बजाय उनकी रूचि पूछी ।तब त्रिशनित ने फैसला किया कि वह कंप्यूटर में अपना केरियर बनाएगें । उनके पिता ने उन्हें इसके लिए सपोर्ट किया 

पहली सैलरी में 60 हजार रूपए 

त्रिशनित अरोड़ा 20 साल की उम्र में ही कंप्यूटर फिक्सिंग और सॉफ्टवेयर क्लीनिंग के छोटे प्रोजेक्टस पर काम करने लगे थे।पहली सैलरी में उन्हें करीब 60 हजार रूपए मिले थे । समय के साथ त्रिशनित के काम को पहचान मिलने लगी । इसके बाद उन्होंने टीएसी सिक्योरिटी  नाम की एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी जो नेटवर्किंग को सुरक्षित करने का काम करती है। उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।

किताबें भी लिख चुके हैं त्रिशनित 

त्रिशनित अरोड़ा एथिकल हैकर होने के साथ ही एक लेखक भी हैं। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी , एथिकल हैकिंग और वेब डिफेंस पर किताबें लिखी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज , सीबीआई ,पंजाब पुलिस , गुजरात पुलिस भी उनके क्लाइंट्स में शामिल हैं। वह डिग्री या फॉर्मल एजुकेशन को कामयाबी के लिए जरूरी नहीं मानते । उनके लिए पैशन ज्यादा मायने रखता हैं।