जिमी वेल्स
विकीपीडिया के सह - संस्थापक
विकीपीडिया के सह - संस्थापक
7 अगस्त 1966 को अमरीका के हंटसविला शहर में जन्में जिमी वेल्स एक अमरीकन इंटरनेट एंटरप्रेन्योर हैं । वह ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया विकीपीडिया के सह - संस्थापक हैं । विकीपीडिया की खासियत हैं कि इसे कोई भी संपादित कर सकता हैं । 15 जरवरी 2001 को जिमी वेल्स और लैरी सेंगर ने मिलकर विकीपीडिया की शुरूआत की । इसकी शुरूआत अंग्रेजी वेबसाइट के रूप में की गई थी । अब दुनिया की सैकड़ो भाषाओं में हैं । विकीपीडिया पर आपको हर विषय से संबंधित लाखों लेख मिल सकते हैं ।
ट्रेडिंग फर्म में नौकरी कर चुके
जिमी की मां लर्निंग हाउस चलाती थी । जिमी ने शुरूआती शिक्षा यहीं पर ली । बचपन से ही जिमी पढ़ाई में होशियार थें । इसके बाद उन्होंने ऑबर्न यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में बैचलर्स डिग्री ली । यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा से मास्टर्स डिग्री की । उन्होने शिकागो में एक ट्रेडिंग फर्म में नौकरी भी की ।
विचारों की पूरी आजादी
विकीपीडिया पर मौजूद जानकारी के बदले कई विज्ञापन जुटाए जा सकते हैं पर जिमी वेल्स ने विज्ञापनों को कभी स्वीकार नहीं किया । जिमी वेल्स कहते हैंए ष् मैं अभिव्यक्ति और विचारों की आजादी का प्रबल समर्थक हूं । विकीपीडिया की मदद से मैं दुनिया के लोगो को जानकारियों के सूत्र से जोड़ना चाहता हूं । इसलिए वह जानकारियों के निरंतर प्रवाह को बनाए रखने के लिए विज्ञापनों की दुनिया से दूर हैं ।
न्यूपीडिया के बाद विकीपीडिया
विकीपीडिया में विकी शब्द ऐसे सॉफ्टवेयर से लिया गया हैं जिससे यूजर किसी भी सामग्री को आसानी से संपादित कर सकता हैं । टाइम मैग्जीन जिमी वेल्स को विश्व के सबसे प्रभावषाली लोंगो की सूची में शुमार कर चुकी हैं । जिमी न्यूपीडिया जैसी विफल वेबसाइट बना चुके हैं । यहीं से विकीपीडिया शुरू करने का आइडिया आया । आज विकीपीडिया सफलता का हर कीर्तिमान तोड़ चुकी हैं ।