अमरजीत सिंह बत्रा
ओएलएक्स इंडिया के सीईओ
ओएलएक्स इंडिया के सीईओ
अमरजी सिंह बत्रा ओएलएक्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। ओएलएक्स ग्रुप ग्लोबल ऑनलाइन मार्केटप्लेस है। उन्होनें 2008 में ओएलएक्स ज्वॉइन की । उस समय भारत में कन्ज्यूमर इंटरनेट बिजनेस शुरूआती अवस्था में था। लोगों में सेकंड हैंड वस्तुओं को बेचने और खरीदने का नहीं था। वह ओएलएक्स इंडिया में पहले कर्तचारी थे । उन्होंने कम्पनी को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया । वह ओएलएक्स में अपनी इनोवेटिव अप्रोच और ग्राहको की जरूरतों को समझने के लिए लाने जाते है।
नित नई चुनौतियां लेना है पसंद
अमरजीत ने नए कन्ज्यूमर इेस तक पहुंचने के लिए कस्टमाइज्ड रीजनल लैंग्वेज टेलीविजन एडवर्टाइजमेंट तैयार करवाए। इससे उन्हें बिजनेस में काफी फायदा हुआ। उन्हें नित नई चुनौंतियां लेना और सुलझाना चसंद है। ओएलएक्स के बारे में पहले लोगों में ज्यादा रुचि नहीं थी , बाद में अमरजीत के इनोवेटिव स्टेप्स के कारण लोगों को उनका कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया ।
नए प्रयोगों से नहीं घबराना चाहिए
अमरजीत का मानना है कि बिजनेस में नए प्रयोग करने से नहीं घबराना चाहिए । अगर आप ग्राहकों को जरूरतों को समझकर नए प्रयोग करते हैं तो सफलता जरूर मिलती हैं। उन्होंने लोगों को ओएलएक्स के माध्यम से अपना पुराना सामान बेचने के लिए नए - नए आइडियाज पेश किए वह कहते है कि भारत में काफी विविधता हैं। इसलिए आपको हर किसी के बारे में विचार करके प्लांनिग करनी चाहिए ।
लक्ष्य के प्रति समर्पण है जरूरी
अमरजीत अपनी नई सोच के लिए मशहूर हैं। वह इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल , चंडीगढ़ से एमबीए किया हैं। उन्हें स्क्वैश खेलना और फिट रहना पसंद है। उनका मानना है कि अगर आप किसी लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित हो जाते है तो सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता ।