जॉर्ज सॉन्डर्स
मैन बुकर पुरस्कार विजेता
मैन बुकर पुरस्कार विजेता
लघु कथाओ के प्रसिद्ध अमरीकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स को हाल ही में फिक्शन श्रेणी में वर्ष 2017 के मैन बुकर पुरस्कार उनके उपन्यास लिंकन इन द बारडो के लिए दिया गया हैं । इस उपन्यास में उन्होंने अब्राहम लिंकन के उस दर्द को बयान किया हैं जो उन्हें उनके युवा पुत्र के निधन पर हुआ था । टेक्सास में जन्में जॉर्ज यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अमरीकी लेखक बन गए हैं । पुरस्कार स्वरूप जॉर्ज को एक ट्रॉफी और 50 हजार पाउंड का चेक दिया गया ।
जियोफिजिक्स में हासिल की डिग्री
जॉर्ज सॉन्डर्स का जन्म 2 दिसंबर 1958 को अमरीका के टेक्सास में हुआ था लेकिन वह शिकागो में पले - बढ़े । उन्होने कॉलोरेडो स्कूल ऑफ माइन्स से एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स में डिग्री हासिल की । इसके बाद उन्होने सुमात्रा में एक कैंप में फील्ड जियोफिजिसिक्ट के रूप में काम भी किया । जॉर्ज के अनुसार यहीं से उनकी रीडिंग लाइफ की शुरूआत हुई । उन्होंने डोरमैंन, क्लर्क का भी काम किया ।
जॉर्ज को मिल चुके हैं कई सम्मान
जॉर्ज सॉन्डर्स ने कई लघु कथाएं और किताबें लिखी हैं । उन्होने 2 स्क्रीनप्ले भी लिखे हैं । सॉन्डर्स को वर्ष 2001 में एंटरटेनमेंट वीकली द्धारा एंटरनमेंट फील्ड में 100 सबसे रचनात्मक लोगो में शामिल किया गया । वर्ष 2002 में उन्हें 40 वर्ष से कम उम्र के बेहतरीन लेखकों में शामिल किया गया । इसके अलावा वर्ष 2009 में अमरिकन एकेडमी ऑफ आटर्स एंड लेटर्स ने जॉर्ज सॉन्डर्स को अकेडमी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया ।
पत्नी को बताया महत्वपूर्ण दोस्त
मैंन बुकर पुरस्कार मिलने के अवसर पर जॉर्ज सॉन्डर्स ने अपनी पत्नी पोउला को विशेष रूप से धन्यवाद दिया । उन्होंने अपनी पत्नी को अपना महत्वपूर्ण दोस्त और कलात्मक हारो बताया । जॉर्ज सॉन्डर्स ने मैंन बुकर पुरस्कार को बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि वह उममीद करते हैं कि अपने बचे हुए काम को आने वाले समय में स्तरीय ही रखेगें ।