पूनम यादव
वेटलिफ्टर
वेटलिफ्टर
9 जुलाई 1995 को वाराणसी के डंडुपुर गांव के किसान परिवार में जन्मी इस लड़की के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वह एक दिन विश्व में देश का नाम रोशन करेगी । हम बात कर रहे हैं पूनम यादव की जिन्होने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में 69 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया हैं । गोल्ड मेडल जीतने के लिए पूनम ने कुल 222 ( स्नैच और क्लीन एंड जर्क ) किलोग्राम वनज उठाया । उनके स्वर्ण पदक तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था ।
अच्छी नहीं थीं आर्थिक स्थिति
पूनम यादव की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी । उनके पिता कैलाश नाथ यादव एक किसान हैं । माता - पिता के खेतों में काम से लेकर घर में भैंस और अन्य जानवरों को चारा देने का काम पूनम ही करती थीं । पैसे के अभाव में उन्हें भूखा भी सोना पड़ता था । आर्थिक तंगी के साथ ही उन्हें समाज के उन लोगों का सामना भी करना पड़ता था जिन्हें एक लड़की का खेलना रास नहीं आता था ।
वर्ष 2014 में जीता था कास्ंय पदक
2014 में ग्लासगो कॉमनवेन्थ गेम्स में पूनम हिस्सा ले सकेंए इसके लिए उनके पिता ने दो भैंस बेच दी थीं और करीबियों से कर्ज भी लिया था । जब पूनम ने कांस्य पदक जीता थाए तब उनके परिवार के पास इतने पैसे भी नहीं थें कि मिठाई बांटकर खुषी मना सकें । पूनम के पिता बताते है कि पूनम के पिता बताते हैं कि पूनम ने 2011 में प्रैक्टिस शुरू की थी । उन्होंने बीए थर्ड ईयर किया है और वह रेलवे में टीटीई की नौकरी भी कर रही हैं ।
सच किया माता - पिता का सपना
पूनम यादव के पिता खेलप्रेमी हैं । पूनम की मां का कहना हैं कि बेटी ने जब से खेलना शुरू किया हैंए उनके घर का हर कमरा मेडल्सए षील्डस और सर्टिफिकेटस से भरा हुआ हैं । उनका सपना था कि बेटी इस बार गोल्ड लाए और पूनम ने उनका यह सपना पूरा कर दिखाया । पूनम यादव का कहना है कि देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना गर्व की अनुभूति हैं ।