योशिनोरी ओशुमी
जापानी साइंटिस्ट

9 फरवरी 1945 को जापान के फुकुओका में जन्मे योशिनोरी ओशुमी सेल बायोलॉजिस्ट है। हाल ही में उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में बॉडी सेल पर किए जाने की घोषणा हुई है। उन्होंने ऑटोफैगी प्रोसेस या सेल्फ ईटिंग प्रोसेस को नए तरीके से दुनिया के सामने रखा है। यह खोज बताती है कि सेल्स अपने तत्वों को कैसे रिसाइकिल करती है। उनकी खोज पार्किंसन, डायबिटीज और कैंसर के उपचार में मदद कर सकती है।

रिसर्च असोसिएअ बनकर किया काम

ओशुमी टोक्यों इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के फ्रंटियर रिसर्च सेंटर में प्रोफेसर हैं। उन्हें वर्ष 2012 में बेसिक साइंस के लिए क्योटो पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो से साइंस की पढ़ाई की है। वह न्यूयॉर्क सिटी के रॉकफेलर यूनिवर्सिटी में पोस्ट डॉक्टरल फेलो रहे हैं। उन्होंने 1977 में यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो में रिसर्च असोसिएट के रूप में काम किया।

शोध बचा सकते हैं बीमारियों से

वर्ष 1996 में ओशुमी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक बायोलॉजी में प्रोफेसर के रूप् में काम करने लगे। वह ग्रेजुएट यूनिवर्सिटी फॉर एडवांस्ड स्टडीज में भी प्रोफेसर रहे हैं। 2014 में रिटायरमेंट के बाद वह इनोवेटिव रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़े और कोशिकाओं के व्यवहार पर शोध काय्र करने लगे। इनके शोध कार्य इंसान को कई बड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं।

महत्वपूर्ण है ऑटोफैगी प्रोसेस

ओशुमी प्रसिद्ध बायोलॉजिस्ट रहे हैं। वह विज्ञान से जुड़ी कई किताबें भी लिख चुके हैं। ऑटोफैगी पर उनका शोध काफी महत्वपूर्ण है। ऑटोफैगी प्रोसेस शरीर को बिना भोजन के रहने में मदद करती है, साथ ही यह बैक्टीरिया और वायर से लड़नेमें मदद करती है। ऑटोफैगी प्रोसेस के फेल होने के कारण ही इंसान में बुढ़ापा और पागलपन जैसी चीजें बढ़ती हैं।