योगेश चन्द्र देवेश्वर
आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन
आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन
योगेश चन्द्र देवेश्वर का जन्म लाहौर में 4 फरवरी 1947 को हुआ। वह भारतीय बिजनेसमैन है। वह आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन है। आईटीसी कंपनी पाँच सेग्मेंट में अलग-अलग बिजनेस करती है। वह 1968 में आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री ले चुके है। 1968 में ही उन्होने आईटीसी लिमिटेड ज्वॉइन की। 1984 में उन्हे कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर नियुक्त किया गया। 1996 में वह चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और चेयरमेन बने।
एयर इंडिया के सीएमडी रहे है
योगेश हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के छात्र रहे हैं। उन्हे वर्ष 2013 में हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू की ओर से भारत में बेस्ट परफॉर्मिंग सीईओ माना गया। वर्ष 2011 में उन्हे प्रतिष्ठत पद्म भूषण से नवाजा गया। वह देश मे सबसे लंबे तक सीईओ रहने वाले व्यक्ति हैं। उन्होने वर्ष 1991 से वर्ष 1994 तक एयर इण्डिया के सीएमडी के रूप में भी काम किया हैं।?
ई- चौपाल की शुरूआत की
योगेश के नेतृत्व मे आईटीसी ने सफलता के नए कीर्तिमान कायम किए। वह कहते हैं कि कारोबार मे कई बार जोखिम जरूरी होता है। तभी कामयाबी की संभावनाएं बढती हैं। उन्होने ई- चौपाल की शुरूआत की। यह आईटी की मदद से ग्रामीण बिजनेस का प्लेटफॉर्म तैयार करने का सिद्धान्त है।
अंदर की आवाज सुनने में यकीन
योगेश को 2012 में भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रिय बोर्ड में नामित किया गया। वह भारत सरकार और यूनाइटेड किंगडम द्वारा स्थापित यूके-इण्डिया सीईओ फोरम के सदस्य है। वह बिजनेस के फैसले लेते समय अंदर की आवाज सुनने मे यकीन करते हैं। वह कहते है कि जिंदगी कि हर यात्रा मे चुनौतियां और सम्भावनाएं होती है। इंसान को हमेशा आगे बढने के लिए तैयार रहना चाहिए।