उर्जित पटेल 
आरबीआई के नए गवर्नर 

28 अक्टूबर 1963 को केन्या में जन्में उर्जिम पटेल अर्थशास्त्री ,कंसल्टेंट और बैंकर हैं। वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर होगें। वह आरबीआई के 24वें गवर्नर होगें। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। वर्तमान में वह आरबीआई के डिप्टी गवर्नर है। उन्हें 7 जुलाई 2013 को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया गया था। उनके पास दो दशक का ऊर्जा , इन्फ्रास्ट्रक्चर और वित्त क्षेत्र में काम करने का अनुभव है। वह बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में फाइनेशियल एडवाइजर रह चुके है। 
 
वित्त मंत्रालय में सलाहकार रहे हैं 

पटेल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में बैचलर्स की डिग्री प्राप्त की है। उन्होनें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमफिल की डिग्री भी ली है। उन्होनें येल यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डोक्टोरेट किया है। पढाई पूरी करने के बाद उन्होनें अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ज्वॉइन किया। वह भारत में वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सलाहकार भी रह चुके है। 
 
मंहगाई पर काबू पाना है चुनौती 

पटेल को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति में ऐतिहासिक बदलावों का श्रेय जाता है। उन्होनें महंगाई की गणना के लिए होलेसल प्राइस इंडेक्स के स्थान पर कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स अपनाने में भी अहम भूमिका निभाई। आरबीआई प्रमुख होने के नाते सबसे बडी चुनौती बढती मंहगाई को रोकना है। 
 
एनपीए के निपटारे का दबाव 

पटेल रिलायंस इंडस्ट्रीज के बिजनेस डवलपमेंट प्रेसीडेंट भी रह चुके है। वह इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव  डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के रूप में उनके ऊपर बैंकों के एनपीए के निपटारे का भी दबाव होगा। देश को वित्तीय मजबूती देने के लिए हर भारतीय उनसे काफी उम्मीद लगा रहा है।