टॉम एंडरसन
माई स्पेस के सह - संस्थापक
माई स्पेस के सह - संस्थापक
8 नवंबर 1970 को अमरीका में जन्मे टॉम एंडरसन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माई स्पेस के सह - संस्थापक हैं । उन्होने 2003 में क्रिस डेवोल्फ के साथ मिलकर माई स्पेस शुरू की । उनके पिता एक सफल एंटरप्रन्योर थें । किशोरावस्था में टॉम एक कम्प्यूटर हैकर थें । उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया से इंग्लिश की पढ़ाई की । बाद में वह एक बैंड ष् स्वाकष् में सिंगर बन गए । उन्होंने अपना कुछ समय ताईवान में गुजारा । बाद में वह क्रिटिकल फिल्म स्टडीज की डिग्री के लिए लॉस एजिल्स आ गए ।
एक्स ड्राइव से शुरू किया कॅरियर
मार्क ने डिजिटल स्टोरेज कंपनी एक्स ड्राइव में बतौर प्रोडेक्ट टेस्टर और कॉपीराइटर अपना कॅरियर शुरू किया । यहीं पर वह डेवोल्फ से मिले । दोनो ने मिलकर डायरेक्ट मार्केटिंग कंपनी रेस्पॉन्स बेस शुरू की । 2002 में उन्होने माई स्पेस की शुरूआत की । यह साइट फ्रंडस्टर वेबसाइट की नीतियों के विरोध में बनाई गई थी ।
पैशन को करना चाहिए फॅालो
वर्षं 2005 में माई स्पेस की सफलता को देखकर न्यूज कॉर्प ने इसे 580 मिलियन डॉलर में खरीद लिया । एंडरसन को कंपनी का प्रेसीडेंट बनाया गया । बाद में उन्होंने रॉकेटफ्रॉग में सलाहकार के रूप में काम करना शुरू किया । वह कहते हैं कि इंसान को खुद के पैशन को हमेशा फॉलो करना चाहिए । इसी से उसे सच्ची खुशी मिल सकती हैं ।
जीवन में हर चीज के लिए रहें तैयार
एंडरसन सोशल मीडिया जैसे फेसबुकए रेडिटए इंस्टाग्रामए टिवटर और गूगल प्लस पर सक्रिय रहते हैं । लैडरस्कैप फोटोग्राफी के लिए वह दुनियाभर की सैर करते हैं । उन्हें जीवन में बदलाव पसंद हैं । वह मानते हैं कि जीवन में कुछ भी घटित हो सकता हैं । इसलिए इंसान को जीवन में हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए और कभी घबराना नहीं चाहिए ।