टॉम एंडरसन
माई स्पेस के सह-संस्थापक

8 नवंबर 1970 को अमरीका में जन्मे टॉम एंडरसन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माई स्पेस के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने 2003 में क्रिस डेवोल्फ के साथ मिलकर माई स्पेस शुरू की। उनके पिता एक सफल एंटरप्रेन्योर थे। किशोरावस्था में टॉम एक कम्प्यूटर हैकर थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया से इंग्लिश की पढ़ाई की। बाद में वह एक बैंड ’स्वांक’ में सिंगर बन गए। उन्होंने अपना कुछ समय ताईवान में गुजारा। बाद में वह क्रिटिकल फिल्म स्टडीज की डिग्री के लिए लॉस एंजिल्स आ गए।

एक्स ड्राइव से शुरू किया कॅरियर

मार्क ने डिजीटल स्टोरेज कंपनी एक्स ड्राइव में बतौर प्रोडक्ट टेस्टर और कॉपीराइट अपना कॅरियर शुरू किया। यहीं पर वह डेवोल्फ से मिले। दोनों ने मिलकर डायरेक्टर मार्केटिंग कंपनी रेस्पॉन्स बेस शुरू की। 2002 में उन्होंने इस कंपनी को बेच दिया। बाद में उन्होंने माई स्पेस शुरू की। यह साइट फ्रेंडस्टर वेबसाइट की नीतियों के विरोध में बनाई गई थी।

पेशन को करना चाहिए फॉलो

वर्ष 2005 में माई स्पेस की सफलता को देखकर न्यूज कॉर्प ने इसे 580 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। एंडरसन को कंपनी का प्रेसीडेंट बनाया गया। बाद में उन्होंने रॉकेटफ्रॉग में सलाहकार के रूप में काम करना शुरू किया। वह कहते हैं कि इंसान को खुद के पैशन को हमेशा फॉलो करना चाहिए। इसी से उसे सच्ची खुशी मिल सकती है।

जीवन में हर चीज के लिए रहें तैयार

एंडरसन सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, रेडिट, इंस्टाग्राम, ट्विटर और गूगल प्लस पर काफी सक्रिय रहते हैं। लैंडस्कैप फोटोग्राफी के लिए वह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की सैर करते हैं। उन्हें जीवन में बदलाव पसंद है। वह मानते हैं कि जीवन में कुछ भी घटित हो सकता है। इसलिए इंसान को जीवन में हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए और कभी घबराना नहीं चाहिए।