टी एम कृष्णा
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता
शास्त्रीय संगीत में महारथ रखने वाले टी एम कृष्णा उन दो भारतीयों में से एक है, जिन्हें इस साल रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। कृष्णा को यह पुरस्कार संगीत को समाज के निचले स्तर के खासतौर पर दलितों और गैर ब्राहमणों तक ले जाने के लिए दिया गया है। देश विदेश में कॉन्सर्ट कर चुके कृष्णा अवसर ऐसे इवेंट्स में प्रस्तुति देने से इंकार कर देते थे, जहां श्रोताओं को टिकट लेना पडता था। उनका मानना है कि समाज के हर तबके की कला तक पहुंच होनी चाहिए।
बचपन से सीखा संगीत
चेन्नई में जन्में कृष्णा ने छह साल की उम्र से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उनके पिता एक बिजनेसमैन थे और मां शैक्षणिक संस्थान चलाती थी। छह साल की उम्र में उनके गुरू बी सीताराम शर्मा थे। 12 साल की उम्र में उन्होनें अपनी पहली प्रस्तुति दी। कृष्णा इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं लेकिन संगीत में उनकी लगन उन्हें इस फील्ड में पहचान दी।
श्रीलंका तक भारतीय संगीत
टी एम कृष्णा को संगीत को उन क्षेत्रों तक ले जाने के लिए जाना जाता है, जहां लोग रोजमर्रा की मुश्किलों से पार पाने में उलझे है। ऐसा ही प्रयास थां वर्ष 2011.13 के दौरान संगीत को उत्तरी श्रीलंका ले जाने का युद्व झेल चुके श्रीलंका मे उन्होनें संगीत को बढावा देने के लिए कई समारोहों का आयोजन करवाया।
खुद से पूछे मुश्किल सवाल
हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में टीएम कृष्णा ने माना कि वह हमेशा से इतने उन्मुक्त विचारों वाले नहीं थे। लेकिन संगीत में गहराई तक डूबने के बाद उन्हें मौजुदा खामियां नजर आने लगीं और उन्होनें अपने आप से मुश्किल सवाल पूछने शुरू कर दिए। वह कहते है कि उनकी आलेचना का अधिकतर हिस्सा आत्म आलोचना है क्योकि वह खुद समाज का हिस्सा है।