स्वाति भार्गव
कैशकरो डॉट कॉम की सह-संस्थापक
कैशकरो डॉट कॉम की सह-संस्थापक
भारत की सबसे तेजी से उभरती कैशबैक वेबसाइट कैशकरो डॉट कॉम की सह-संस्थापक और सीईओ स्वाति भार्गव ने अप्रैल 2013 में यह वेबसाइट लॉन्च की थी। शुरूआती 4 महीनों में ही तकरीबन 2 लाख फेसबुक फैन्स के साथ कैशकरों डॉट कॉम भारत की लीडिंग कैशबैक साइट बन गई थी। स्वाति पंजाब के अंबाला शहर से है। कैशकरों से पहले उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर वर्ष 2011 में पोरिंग पाउड्स वेबसाइट भी शुरू की थी।
ठुकराया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का ऑफर
बचपन में सवाति भार्गव ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहती थीं, लेकिन जब उन्हें वहां से ऑफर मिला तो उन्होंने उसे ठुकरा दिया। ऑक्सफोर्ड की बजाय उन्होंने वर्ष 2005 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से मैथेमेटिक्स और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स किया। उन्हें एलएसई और सिंगापुर सरकार की ओर से स्कॉलरशिप भी दी गई थी।
गोल्डमैन साक्स में किया है काम
स्वाति ने लंदन में जानी-मानी बैंक गोल्डमैन साक्स में अपनी समर इंटर्नशिप की। उसके बाद उन्हें वहीं फुल-टाइम जॉब ऑफर मिल गया। उन्होंने 4 साल तक इस बैंक के लिए काम किया। इसके बाद साल 2010 में स्वाति ने नौकरी छोड़ दी। उन्होंने अपने पति रोहन के साथ यूके में कैशबैक बिजनेस में कदम रखा और पोरिंग पाउंड्स नाम से एक एंटरप्राइज शुरू की।
अपने आइडिया पर विश्वास करें
एक एंटरप्रन्योर के रूप्पमें स्वाति का मानना है कि वर्कलाइफ बैलेंस को मैनेज करना हमेशा ही चुनौतिपूर्ण होता है। वह कहती है कि अपने आइडिया पर विश्वास करना जरूरी होता है। अगर कोई आपके आइडिया के बारे में सवाल करें तो घबराएं नहीं, बल्कि अपने आइडिया पर गर्व करें। इसके साथ ही वह मानती है कि प्रोडक्ट के लिए सही नेटवर्किंग बहुत जरूरी है।