सुचि  मुखर्जी
लाइमरोड  की  संस्थापक

हमारे  देश  में  जहाँ  आज  भी  बहुत  सी  महिलाओं  को  अपनी  शादी  के  बाद  ही  अपने  कॅरियर  को  अलविदा  कहना  पड़ता  हैंए वहाँ  दो  बच्चों  की  मां  बनने  के  बाद  अपने  कॅरियर  को  संवारने  और  उसे  नई  ऊंचाईयों  तक  पहुंचाने  वाली  सुचि  मुखर्जी  किसी  मिसाल  से  कम  नहीं  हैं । ऑनलाइन  फैशन  स्टोर  लाइमरोड  की  संस्थापक  और  सीईओ  सुचि  मुखर्जी  एक  केयरिग  मदरए बहतरीन  पत्नी  और  एक  सफल  कंपनी  भारत  का  पहला  फीमेल  फैशन  प्लेटफॉर्म  उपलब्ध  करने  वाली  कंपनी  हैं । 
 
लंदन  से  कर  चुकी  हैं  पोस्ट  ग्रेजुएशन

लाइमरोड  की  फाउंडर  सुचि  मुखर्जी  ने  अपनी  ग्रेंजुएशन  दिल्ली  के  सेंट  स्टीफंस  कॉलेज  से  पूरी  की । इसके  बाद  उन्होंने  अपनी  पोस्ट  ग्रेजुएट  डिग्री  दुनिया  के  मशहूर  लंदन  स्कूल  ऑफ  इकनॉमिक्स  से  हासिल  की । सुचि  का  कहना  हैं  कि  उन्हें  लाइमरोड  डॉट  कॉम  का  विचार  अपने  दूसरे  बच्चे  के  जन्म  के  बाद  आयाए जब  वह  एक  मैगजीन  पढ़  रही  थीं । इसके  बाद  उन्होंने  इस  विचार  को  हकीकत  में  बदल  दिया । 

करोड़ों स्मार्टफोन्स तक हैं पहुंच 

सुचि  मुखर्जी  ने  वर्ष  2012  में  मनीष  सक्सेना, अंकुश  मेहरा  और  प्रशातं  मलिक  के  साथ  मिलकर  लाइमरोड  डॉट  कॉम  की  शुरूआत  की । इस  वेबपोर्टल  से  कपड़ेए एक्सेसरीजए होम  फनिशिंग  प्रोडक्टस  खरीदे  जा  सकते  हैं । पोर्टल  का  दावा  हैं कि  उसके  85  प्रतिशत  ऑडर्स  ऑर्गेनिक  ट्रैफिक  से  आते  हैं  जबकि  70 प्रतिशत  ऑडर्स  मोबाइल  एप  से  आते  हैं । लाइमरोड  एप  की  पहुंच  400  मिलियन  यानी  करीब  40  करोड़  स्मार्टफोन्स  तक  हैं ।

सुचि  के  लिए  शिक्षा  हैं  सबसे  महत्वपूर्ण

सुचि  मुखर्जी  का  कहना  हैं  कि  वह  उन  लोगों  को  पसंद  करती  हैं  जो  मौजूदा  स्थिति  को  चुनौती  देते  हैं  और  खुद  के  परिदृश्य  में  बदलाव  लेकर  आते  हैं । उनके  लिए  स्थाई  बदलाव  हमेशा  से  प्रमुख  उददेश्य  रहा  हैं । वह  कहती  हैं  कि  उनके  लिए  सबसे  महत्वपूर्ण  शिक्षा  हैं  क्योंकि  शिक्षा  से  आत्मविश्वास  आता  हैं । इससे  महिलाएं  जीवन  संवार  सकती  हैं  और  आगे  बढ़़  सकती  हैं ।