सलिल पारेख
इन्फोसिस के नए सीईओ
इन्फोसिस के नए सीईओ
आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सलिल एस पारेख को कंपनी का नया सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया हैं । सलिल पारेख 2 जनवरी 2018 से अपना कार्यभार संभालेंगे । अभी वह फ्रांसीसी आईटी सर्विसेज कंपनी कैपजेमिनी के ग्रुप एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य हैं । सलिल ने वर्ष 2000 में कैपजेमिनी कंपनी जॉइन की थी । 53 वर्षीय सलिल पारेख को जानने वाले लोग उन्हें विलय और अधिग्रहण में माहिर होने के साथ - साथ कारोबार को तरक्की की ओर ले जाने वाले प्रबंधक के रूप में मानते हैं ।
आईआईटी बॉम्बे से पढ़े हैं सलिल पारेख
सलिल पारेख ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से कंम्प्यूटर सांइस एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री हासिल की हैं । इसके साथ ही उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया हैं । ग्रेजुएशन में उनका विषय ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग था । पारेख वर्ष 2000 में अर्नस्ट एंड यंग के कंसल्टिंग डिविजन के अधिग्रहण के परिणामस्वरूप कैपजेमिनी कंपनी में शामिल हुए और विभिन्न नेतृत्व पदों पर रहें ।
करीब तीन दशक का है अनुभव
इन्फोसिस के निदेशक मंडल के चेयरमैन नंदन नीलकणि के मुताबिक सलिल पारेख के पास आईटी सेवा क्षेत्र में तीन दशक काम करने का अनुभव हैं । कई कारोबार को बनाने और कई अधिग्रहणों को सफलतापूर्वक मैनेज करने का उनका शानदार रिकॉर्ड हैं । निदेशक मंडल का मानना है कि ऐसे परिवर्तनकारी समय में इन्फोसिस का नेतृत्व करने के लिए पारेख एकदम उचित व्यक्ति हैं ।
बेहतरीन हैं पारेख का ट्रैक रिकॉर्ड
नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन समिति की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ का कहना हैं कि सलिल पारेख के मजबूत और आईटी सेवा क्षेत्र में व्यापक अनुभव के साथ हमारा मानना हैं कि हमारे पास इन्फोसिस का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति मौजूद हैं ।