रिचर्ड एच थॉलर 
नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता

अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थॉलर को अर्थशास्त्र के लिए 2017 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। थॉलर शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। इकॉनमिक साइंसेज की कैटेगरी में उन्हें यह अवार्ड बिहेवियरल इकॉनमिक्स के लिए मिला है। उन्होंने लोगो की निर्णय लेने की प्रक्रिया में इकॉनमिक्स और साइकोलॉजी के बीच सामंजस्य बैठाने में योगदान दिया है। थॉलर ने बताया है कि सेल्फ कंट्रोल, सामाजिक वरियताएं और बौद्धि़कता जैसी बातें कैसे लोगो के निर्णय लेने और बाजार के आउटकम को प्रभावित करती हैं।

कई प्रसिद्ध किताबें लिख चुके हैं

प्रोफेसर होने के साथ-साथ रिचर्ड एच थॉलरएक लेखक भी है। वह अर्थशास्त्र में कई प्रसिद्ध किताबें लिख चुके हैं। 72 वर्षीय रिचर्ड एच थॉलर का जन्म अमेरिका के ईस्ट ऑरेंज में वर्ष 1945 में हुआ था। वह व्यावहारिक अर्थशास्त्र में एक सिद्धांतवादी के रूप में जाने जाते है। रिचर्ड एच थॉलर शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में व्यावहारिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के विशिष्ट सेवा प्रोफेसर हैं।

भारत में नोटबंदी का किया समर्थन

रिचर्ड एच थॉलर ने 8 नवंबर 2016 को ट्वीट किया था कि वह नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने की और यह पहला कदम है। हालांकि एक ट्वीट के जवाब में उन्होंने 2000 रूपए के नोट पर हैरानी भी जताई थी। थॉलर के नाम से जिस ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट किए गए हैं वह आधिकारिक तौर पर प्रमाणित नही है, लेकिन नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक फीड में उस हैंडल को टैग किया गया है।   

अर्थशास्त्री को जोडा साइकोलॉजी से 

थॉलर को इकॉनमिक्स को साइकोलॉजी से जोडने के लिए यह सम्मान दिया गया।नोबेल असेंबली ने बताया कि उनका अध्ययन बताता है कि किस प्रकार सीमित तर्कसंगता, सामाजिक वरीयता और स्व-नियंत्रण की कमी जैसे मानवीय लक्षण किसी व्यक्ति के निर्णय को प्रक्रियागत तौर पर प्रभावित करनकरते है और इससे बाजार के लक्षण पर भी प्रभाव पडता है।