रश्मि सिन्हा
स्लाइड शेयर की सीईओ
स्लाइड शेयर की सीईओ
रश्मि सिन्हा सफल महिला उ़द्यमी है। वह सैनपफ्रांसिक्सको स्थित कंपनी स्लाइड शेयर की मुख्य कार्यकारी अध्किरी है। स्लाइड शेयर दुनिया की सबसे बडी स्लाइड शेंयरिंग वेबसाइट है। वर्ष 2012 में लिंक्डइन ने स्लाइड शेयर को 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि का भुगतान करके अधिगृहीत कर लिया। स्लाइड श्ेयर का आइडिया उन्हें पावर प्वॉइंट और युट्यूब को एक साथ मिलाकर देखने से आया। वह शुरू से ही नए आइडियाज को लेकर को लेकर उत्सुक रहती है। यही वजह है कि वह सफलता की नई ऊंचाईयां छू पाई।
न्यूरोसाइकोलॉजी में की है पीएचडी
रश्मि का जन्म लखनऊ में हुआ। वह ब्राउन युनिवर्सिटी से कॉग्निटिव न्यूरोसाइकोलॉजी में पीएचडी कर चुकी है। उन्होनें डिजाइंजिंग एजुकेशन सॉफ्टवेयर का कोर्स किया। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए और साइकोलॉजी में एमए कर चुकी है। वह उच्च अध्ययन के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया भी ज्वॉइन कर चुकी है।
हयूमन-कम्प्यूटर इंटरेक्शन में रूचि
रश्मि की साइकोलॉजी की पढाई के दौरान महसूस हुआ कि उनकी रूचि हयूमन कम्प्यूटर
इंटरेक्शन विषय में बढने लगी है। प्रेक्टिकल प्रॉब्लम्स को हल करने के लिए उन्होनें एक यूजर एक्सपीरियंस कंसल्टेंसी कंपनी युजान्तो शुरू की । वर्ष 2006 में अपने पति और भाई के साथ मिलकर ऑनलाइन प्रेजेंटेशन रूयर वेबसाइट स्लाइड तैयार की।
एक जैसी सोच के लोगों को जोडें
रश्मि अपने ऑफिस में सुबह साढे नौ बजे पहुंच जाती है और सबसे पहले ईमेल्स का जवाब देती है। सप्ताह में एक बार वह कंपनी के सभी एम्प्लॉइज की मीटिंग करती है और उनसे काम काज का पूरा ब्योरा लेती है। वह ब्लॉगिंग भी करती है। रश्मि कहती है कि जीवन में सफल होने के लिए आपको एक जैसी सोच के लोगों को जोडना चाहिए और उनके साथ मिलकर मेहनत करनी चाहिए।