राजन आनंदन
गूगल के वाइस प्रेसीडेंट
गूगल के वाइस प्रेसीडेंट
राजन आनंदन गूगल, साउथ ईस्ट एशिया और भारत के वाइस प्रेसीडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वह सेल्स और ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी निभाते हैं। वह ट्रैवलखाना, सोशलब्लोड, कैंपलेरी टेक्नोलॉजीज और कार्डबैक में निवेशक और सलाहकार भी हैं। वह वर्ष 2011 में गूगल इंडिया के एमडी बने। इस रोल से पहले वह माइक्रोसॉफ्ट और डेल जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम कर चुके हैं। वह माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर काम कर चुके हैं।
स्टैनफोर्ड में कर चुके हैं पढ़ाई
राजन ने वर्ष 2006 से 2008 तक डेल इंडिया में काम किया। डेल से पहले राजन अमरीका में मैकिन्से एंड कंपनी में काम कर चुके हैं। तब वह कंपनी में पार्टनर थे। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम इंजीनियरिंग में एमएससी कर चुके हैं। उन्होंने मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीएससी की।
लोगों की भावना समझना जरूरी है
राजन मूल रूप से श्रीलंका से जुड़े हैं। उनके पिता वीएस कुमार आनंदन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर हैं। टेक्नोलॉजी में उनकी समझ को देखते हुए कई स्टार्टअप उनसे बिजनेस की सलाह लेते हैं। वह कहते हैं कि बिजनेस में सफलता के लिए लोगों की भावनाओं को सही तरह से समझना जरूरी है।
टेक्नोलॉजी से जीवन हुआ आसान
राजन भारत में इंटरनेट ईकोसिस्टम को फैलाने पर फोकस कर रहे हैं। उनका मानना है कि देश में इंटरनेट की अच्छी सुविधा मिले, तो लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। वह डिजीटल वर्ल्ड को नए रूप से परिभाषित कर रहे हैं। वह कहते हैं कि भविष्य पूरी तरह से टेक्नोलॉजी का है। इसे अपनाने से लोगों का जीवन आसान हो रहा है। इसे अपनाना बहुत जरूरी है।