पियरे ओमिडयार - ईबे के संस्थापक
21 जून 1967 को जन्मे पियरे ओमिडयार ई - कामर्स कंपनी ईबे के संस्थापक हैं । ईबे के 1998 में आए आईपीओ ने उन्हें 31 वर्ष की उम्र में ही अरबपति बना दिया था । उन्होंने 2004 में ओमिडयार नेटवर्क की स्थापना की । यह संस्था सामाजिक कार्य करती हैं । 2010 से उन्होंने होनोलूलू सिविल बीट न्यूज सर्विस शुरू की हैं । यह खोजी पत्रकारिता और ऑनलाइन जनलिम्स करती हैं । कम्प्यूटर में उसकी रूचि बचपन से ही थी । उन्होंने शौक को ही अपना बिजनेस बना लिया और सफल हुए ।
एप्पल से जुडी कंपनी में काम किया
ओमिडयार का जन्म पेरिस में हुआ । उनके पिता सर्जन और मां रिसर्च स्कॉलर थीं । ओमिडयार बचपन में ही माता - पिता के अमरीका शिफ्ट हो गए । उन्होंने मैरीलैंड से सेंट एंडयू बिशप स्कूल से पढाई की । उन्होंने टफ्टस यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया । उन्होंने एप्पल की सहायक कंपनी क्लैरिस में काम किया ।
समान रूचि के लोग करें काम
फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक ओमिडयार के पास 8.5 बिलियन डॉलर की संपति हैं । वह कहते हैं कि हर कोई बराबर योग्यता लेकर जन्म लेता हैंए पर हर किसी को बराबर अवसर नहीं मिल पाते । अगर लोग अपनी ताकत को पहचान ले तो जीवन में बडा बदलाव हो सकता हैं । अगर दुनिया में समान रूचि के लोग मिलकर काम करें तो वे बहुत जल्दी सफल हो सकते हैं ।
ई - शॉप से शुरू करके ईबे तक
1991 में ओमिडयार ने इंक डवलपमेंट की स्थापना की । यह पेन आधारित कम्प्यूटर स्टार्टअप था । बाद में इसकी ब्रांडिंग ई - कामर्स कंपनी के रूप में की गई और इसे ई - शाप कहा गया । 1995 में उन्होंने कम्प्यूटर कोड लिखना शुरू किया । उन्होंने इसे ऑक्शन वेब के रूप में विकसित किया । बाद में यही ईबे कहलाई । अब ईबे ई - कामर्स की दुनिया में मशहूर वेबसाइट बन चुकी हैं ।