फिल नाइट
नाइकी के सह - संस्थापक
नाइकी के सह - संस्थापक
24 फरवरी 1938 को पोर्टलैंड में जन्मे फिलिप नाइट नाइकी के सह - संस्थापक हैं । नाइकी एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो फुटवियर, एक्सेसरीज, अपरेल, इक्विमेंट आदि के डिजाइनए डवलमेंट और निर्माण से जुड़ी हुई हैं । वह कंपनी के सीईओ और चेयरमैन रह चुके हैं । नवंबर 2015 में फोर्ब्स उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर रख चुकी हैं । उनकी कुल संपति 28.9 बिलियन डॅालर हैं । वह स्टॉप मोशल फिल्म प्रोडक्शन कंपनी लाइका के मालिक भी हैं ।
सात मील दौड़कर घर आते थे
एक बार जब नाइट अपने पिताजी के अखबार में समर जॉब के लिए गए तो उनके पिताजी ने यह कहकर मना कर दिया कि तुम अपनी नौकरी खुद के दम पर खोजो । इसके बाद वह एक जगह नाइट शिफ्ट में काम करने लगें और सुबह सात मील तक दौड़कर घर आते थें । उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगन से पढ़ाई की । पढ़ाई के दौरान वह ट्रैक पर तेज दौड़ लगाने में माहिर थें ।
काफी धनराशि दान कर चुके हैं
नाइट ने जिन संस्थाओं से पढ़ाई कीए उनके लिए वह काफी धन राशि दान कर चुके हैं । वह 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा धन राशि दान में दे चुके हैं । वह सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेट रह चुके हैं । वह पोर्टलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी में अकाउंटिंग प्रोफेसर के रूप में भी काम कर चुके हैं । वह आर्मी में भी काम कर चुके हैं । वह आर्मी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं । वह स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के लिए भी एनरॉल हुए हैं ।
प्राप्त करें हर चीज का अनुभव
नाइट ने अपने शुरूआती दिनों को लेकर एक आत्मकथा शू डॉग लिखी हैं । अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी दुनिया घूमी और अपने अंदर छुपे हुए एंटरप्र्रेन्योर को बाहर लाने की कोशिश की । उन्हें महसूस हुआ कि वह जीवन में कुछ बड़ा कर सकते हैं । उनका मानना हैं कि जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आपको हर चीज का अनुभव प्राप्त करना चाहिए ।