पीटर वेस्टबेका 
रोवियो के सह संस्थापक 

12 मार्च 1968 को फिनलैंड में पीटर वेस्टबेका रोवियो एंटरटेनमेंट के सह संस्थापक है। रोवियो एक गेमिंग कंपनी है। इस कंपनी ने एग्री बडर्स गेम बनाया है। यह गेम इतना मशहूर है कि अब तक  इसके लगभग 1.7बिलियन से ज्यादा डाउनलोड हो चुके है। पीटर ने दिसंबर 2009 में 12लोगों के साथ मिलकर एंग्री बडर्स तेयार किया । इस गेम से पहले कंपनी 51 गेम्स तैयार कर चुकी थी ,पर एंग्री बडर्स की सफलता ने सबको चौंका दिया।अब पीटर की कंपनी थीम पार्क ,कॉस्ट्यूम ,कॉफी आदि कई चीजें बेच रही है। 

पढाई छोडकर काम करने लगे 

पीटर ने अबो एकेडमिक युनिवर्सिटी में मार्केटिंग स्टडीज की पढाई की। अपनी पढाई बीच में छोडकर वह हेवलेट पैकर्ड में जॉब करने लगें। शुरूआत में पीटर ने एंग्री बडर्स को एप्पल आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया था। बाद में इसकी प्रसिद्धि को देखते हुए इसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी उतारा गया। अभी वह रोवियो के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर है। 
 
डवलपर्स खुद खेलते रहते थे 

टाइम मैगजीन पीटर को दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल कर चुकी है। पीटर कहते है कि एंग्री वडर्स के प्रारंभिक वर्जन को तैयार करने में कंपनी को आठ महीने का समय लगा, क्योकि सभी डवलपर्स इस गेम को तैयार करते समय खुद काफी देर तक खेलकर देखते थे। इस गेम के कई वर्जन बाजार में आ चुके है। 
बडी सोच और स्पीड से प्यार 

पीटर कहते है कि वह जीवन में हमेशा बडा सोचने और स्पीड के साथ काम करने में विश्वास करते है। उनका मानना है कि किसी भी कंपनी को सफल होने के लिए ऐसा प्रोडक्ट तैयार करना चाहिए, जो लोगों को आसानी से याद रह सके। वह पैसे कमाने के बजाय काम को प्यार करने को महत्व देते है। नए एटरप्रेन्योर्स को वह सलाह देते है कि कंपनी के लिए हायरिंग करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।