पेरी चेन
किकस्टार्टर के संस्थापक

21 जून 1974 को न्यूयॉर्क सिटी में जन्मे पेरी चेन एक अमरीकन कलाकार और बिजनेसमैन हैं। वह ऑनलाइन फंडिंग प्लेटफॉर्म किकस्टार्टर के संस्थापक के रूप में पूरी दुनिया में मशहुर हैं। यह प्लेटफॉर्म किकस्टार्टर पर आधारित क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म हैं। इस प्लेटफॉर्म को उन्होने वर्ष 2009 में लॉन्च किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म अब तक 257000 क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स की फंडिंग में सहायता कर चुका है। इससे लोगो को काफी मदद मिली है। 

बिजनेस की दुनिया में एक नई पहल 

चेन न्यूयॉर्क सिटी मे हंटर कॉलेज हाई स्कूल में पढाई कर चुके है। उन्हें वर्ष 2013 में टाइम मैग्जीन की दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल किया जा चुका है। उन्होने बिजनेस की दुनिया में किकस्टार्टर के माध्यम से एक नई पहल की है। अब कोई भी व्यक्ति अपनी किसी भी प्रोजेक्ट के लिए दुनियाभर के लोगो से फंडिंग प्राप्त कर सकता है और आगे बढ सकता है।

 अच्छे विचारों को मिले प्रोत्साहन 

पहले क्राउफंडिंग कॉन्सेप्ट के बारे में लोगो को ज्यादा जानकारी नही थी, पर किकस्टार्टर वेबसाइट ने जिस तरह से बडे-बडे निवेशकों को लोगो के नए आइडियाज और प्रोजेक्ट्स से जोडा, उसने पूरी दुनिया को क्राउफंडिंग के बारे में जागरूक कर दिया। पेरी चेन का मानना है कि दुनिया को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए अच्छे विचारो को प्रोत्साहित करना चाहिए।

एक विचार से बदल गई जिंदगी 

पेरी चेन ने अपने जीवन में कई तरह के कार्य किए है। वह वेटर, डिस्क जॉकी, डे ट्रेडर, इलेक्ट्रोनिक म्यूजिशियन ओर प्री स्कूल टीचर के रूप में काम कर चुके है। अपने जीवन में वित्तीय बाधाएं आने पर उन्होंने क्राउफंडिंग की वेबसाइट के बारें में विचार किया। उनके एक विचार ने लाखो लोगो की जिंदगी बदल दी और पूरी दुनिया को क्रिएटिव प्रोडक्ट्स मिल पाए।