पेट्रीसिया नारायण
डायरेक्टर संदीपा चेन ऑफ रेस्टोरेंट्स
डायरेक्टर संदीपा चेन ऑफ रेस्टोरेंट्स
कभी 50 पैसे से शुरूआत करने वाली यह एंटरप्रेन्योर आज लाखो लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। हम बात कर रहे है पेट्रीसिया नारायण की। एक समय ऐसा था जब उन्होंने मरीना बीच पर ठेला लगाया था और उनके पहले दिन की कमाई 50 पैसे थी। उनकी मेहनत और हार न मानने के जज्बे का नतीजा है कि आज वह दिन के करीब 2 लाख रूपए कमाती है। वह संदीपा चेन ऑफ रेस्टोरेंट्स की डायरेक्टर हैं। उनकी कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने यहां पहुचने के लिए संघर्ष किया है।
लव-मैरिज में मिला धोखा और दर्द
चेन्नई की रहने वाली पेट्रीसिया नारायण ने महज 17 साल की उम्र में अपने घरवालो के खिलाफ जाकर लव-मैरिज की थी। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ।उनका पति ड्रग एडिक्ट था और उन पर अत्याचार करता था। जब अत्याचार हद से ज्यादा हो गए तो पेट्रीसिया ने रिश्ता खत्म करना ठीक समझा। इसके बाद उन्होंने पेट पालने के लिए मरीना बीच पर ठेला लगाना शुरू कर दिया।
मां ने बढाया हौसला दी मेहनत की सलाह
अपने पहले दिन की 50 पैसे की कमाई से पेट्रीसिया निराश हो गई थीं और उन्होने इस व्यवसाय को बंद करने का फैसला कर लिया था। उस वक्त उनकी मां ने उनका होसला बढाया और उन्हें ज्यादा मेहनत के लिए प्रेरित किया। पेट्रीसिया ने अपनी मेहनत से उन्होने साल 1983 से 2003 के बीच अपनी दिन की कमाई को 25000 रूपए तक पहुंचाया। अपनी बेटी की मौत के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट खोलने का सपना छोड़ दिया।
50 पैसे से 2 लाख रूपए तक का सफर
पेट्रीसिया नारायण के बेटे ने अपनी मां की जिम्मेदारी संभाली और अपनी बहन की याद में संदीपा नाम से पहले रेस्टोरेंट की शुरूआत की। आज इस रेस्टोरेंट के चेन्नई में 14 आउटलेट्स हैं जिनसे पेट्रीसिया नारायण की रोज की कमाई दो लाख रूपए तक पहुंच गई है। पेट्रीसिया को साल 2010 में फिक्की एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है।