पेट्रीसिया नारायण - डायरेक्टर संदीपा चेन ऑफ रेस्टोरेंटस
कभी 50 पैसे से शुरूआत करने वाली यह एंटरप्रेन्योर आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं । हम बात कर रहे हैं पेट्रीसिया नारायण की । एक समय ऐसा था जब उन्होंने मरीना बीच पर ठेला लगाया था और उनकी पहले दिन की कमाई 50 पैसे की थी । उनकी मेहनत और हार मानने के जज्बे का नतीजा है कि आज वह दिन के करीब 2 लाख रूपए कमाती हैं । वह संदीपा चेन ऑफ रेस्टोरेंटस डायरेक्टर हैं । उनकी कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं । उन्होंने यहां पहुंचने के लिए संघर्ष किया हैं ।
लव - मैरिज से मिंला धोखा और दर्द
चेन्नई की रहनें वाली पेट्रीसिया नारायण में महज 17 साल की उम्र में अपने घरवालों के खिलाफ जाकर लव - मैरिज की थी । हालांकिए उनका यह फैसला गलत साबित हुआ । उनका पति ड्रग एडिक्ट था और उन पर अत्याचार करता था । जब अत्याचार हद से ज्यादा हो गए पेट्रीसिया ने रिश्ता खत्म करना ठीक समझा । इसके बाद उन्होंने पेट पालने के लिए मरीना बीच पर ठेला लगाना शुरू कर दिया ।
मां ने बढाया हौसला दी मेहनत की सलाह
अपने पहले दिन की 50 पैसे की कमाई से पेट्रीसिया निराश हो गई थीं और उन्होंने इस व्यवसाय को बंद करने का फैसला कर लिया था । उस वक्त उनकी मां ने उनका हौसला बढाया और ज्यादा मेहनत के लिए प्ररित किया । पेट्रीसिया ने अपनी मेहनत से उन्हांने साल 1983 से 2003 के बीच अपनी दिन की कमाई को 25 हजार रूपए तक पहुंचाया । अपनी बेटी की मौत के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट खोलने का सपना छोड दिया ।
50 पैसे से 2 लाख रूपए तक का सफर
पेट्रीसिया नारायण की बेटे ने अपनी मां की जिम्मेदारी सभांली और अपनी बहन की याद में संदीपा नाम से पहले रेस्टोरेंट की शुरूआत की । आज इस रेस्टोरेंट के चेन्नई में 14 आउटलेटस हैं जिनसे पेट्रीसिया नारायण की रोज की कमाई दो लाख रूपए तक पहुंच गई हैं । पेट्रीसिया को साल 2010 में फिक्की एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका हैं ।