ओलिवर हार्ट 
इकोनॉमिक्स में नोबेल प्राइज विनर 

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार जीतने वाले ओलिवर हार्ट अमरीका के हॉर्वर्ड विश्वविघालय में पढाते है। वर्ष 1948 में जन्में ओलिवर अमरिकी नागरिक हैं। उन्हें यह पुरस्कार 'कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी' पर उनके द्वारा किए गए शानदार काम के लिए दिया गया है। इस साल इस पुरस्कार के लिए उनके साथ फिनलैंड के बेंग्ट होल्मस्ट्रोम को भी चुना गया। उनके द्वारा तैयार किए गए कॉन्ट्रैक्चुअल डिजाइन में प्रदर्शन आधारित वेतन, बीमा कटौती समेत कई मुद्दे है। 
 
पुरस्कार के दिन उठ गए थे जल्दी 

नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो जाने के बाद ओलिवर ने बताया था कि जिस दिन पुरस्कार की घोषणा होनी थी, वह तडके चार बजे ही उठ गए थे। उन्होनें कहा था कि उन्हें लग रहा था कि इस बार नोबेल उन्हें नहीं मिलने वाला। जैसे ही वह अपने ंबिस्तर से उठे , उनके फोन की घ्ांटी बज उठी। इस फोन ने उन्हें विजेता होने की जानकारी दी।
 
थ्योरी की हुई तारिफ......

नोबेल विजताओं की घोषणा करने वाली समिति ने कहा था कि यह कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी कई सवालों के हल खोजने में मददगार है, जैसे शिक्षकों ,स्वास्थ्यकर्मियों , जेल रक्षकों का वेतन तय होना चाहिए या फिर प्रदर्शन का आधारित? प्रबंधकों को दिए जाने वाले बोनस आदि से जुडे सवाल सुलझाने में भी काफी अहम है। 
 
गणित व अर्थशास्त्र की पढाई की 

ओलिवर ने कैब्रिज से बीए इन मैथेमेटिक्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होनें वारविक यूनिविर्सिटी से एमए इन इकोनॉमिक्स की डिग्री ली। पीएचडी की डिग्री उन्होनें प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से ली। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स , मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढा चुके हैं और इस समय हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में अध्यापन कर रहे है।