एनएल  बेनो  जेफीन  -  दृष्टिहीन  आईएफएस  अधिकारी

मेहनत  और  जज्बा  हो  तो  शारीरिक  कमीं  अपने  आप  में  एक  नई  ताकत  बन  जाती  हैं । एही  साबित  किया  एनएल  बेनो  जेफीन  ने ।  1990  को  जन्मी  जेफीन  भारतीय  विदेश  सेवा  ( आईएफएस )  में  शमिल  होने  वाली  पहली  दृष्टिहीन  इंसान  हैं ।  विदेश  मंत्रालय  के  69  वर्ष  के  इतिहास  में  पहली  बार  किसी  100  फीसदी  दृष्टिहीन  व्यक्ति  को  इतने  बडे  पद  पर  नियुक्ति  मिलीं  हैं । जेफीन  के  पिताजी  रोज  सुबह  अखबार  की  हर  खबर  को  पढकर  सुनाते  थे ।  जेफीन  खबरों  को  ध्यान  से  सुनती  और  मनन  करती  थी ।

दृष्टिहीन  नहीं  रही  जीवन  में  बाधा

जेफीन  भारतीय  स्टेट  बैंक  में  पीओ  रह  चुकी  हैं । उन्होंने  तमिलनाडु  के  भारतीयार  यूनिवर्सिटी  से  अंग्रेजी  में  एमए  किया । परिवार  के  सहयोग  और  दृढ  विश्वास  से  सफलता  पाने  वाली  जेफीन   कहती  हैं  कि  बचपन  में  ही  मैंने  तय  कर  लिया  था  कि  दृष्टिहीनता  को  कभी  जावन  में  बाधा  नहीं  बनने  दूंगी ।

महिलाएं  नहीं  हैं  पुरूषों  से  कम

जेफीन  एक  विशेष  सॉफ्टवेयर  जेएडब्ल्यूएस  की  मदद  से  किताबों  को  स्कैन  करके  ब्रेललिपि  से  पढती  थीं । इससे  उन्हें  काफी  फायदा  हुआ । वह  कहती  हैं  कि  महिलाएं  किसी  भी  मामले  में  पुरूषों  से  कम  नहीं  हैं ।  कडी  मेहनत  से  सफल  होने  वाली  जेफीन  लोगों  को  पॉजिटिव  सोच  के  लिए  प्रेरित  करती  हैं ।

आंतरिक  शक्ति  से  मिली  सफलता

जेफीन  सार्वजनिक  मंचों  से  लोगो  को  संबोधित  करती  हैं । इससे  उनका  आत्मविश्वास  बढा  है । वह  2008  में  अमरीका  में   "ग्लोबल  यंग  लीडर्स  कान्फ्रेस"  में  हिस्सा  ले  चुकी  हैं ।  विशेष  योग्यजनों   के  बारे  में  समाज  की  सोच  के  बारे  में  यह  कहती  हैं  कि  कडी  मेहनत  और  लगन  से  समाज  के  सामने  मिसाल  कायम  करनी  होगी  कि  आंतरिक  शक्ति  हो  तो  शारीरिक  कमियां  कभी  बाधा  नहीं  बन  सकती  हैं ।