निमी सुनीलकुमार
गोरमैंड अवॉर्ड विनर फूड ब्लॉगर
गोरमैंड अवॉर्ड विनर फूड ब्लॉगर
फूड ब्लॉगर निमी सुनीलकुमार की कुक बुक " द 4 ओ क्लॉक टैपटेशन्स ऑफ केरला" को ऑस्कर ऑफ फूड कहलाने वाले पुरस्कार गोरमैंड वर्ल्ड कुकबुक अवॉर्ड से नवाजा गया है। दक्षिण भारतीय व्यंजनों की पाक कला में विशेष दक्षता रखने वाली निमी की इस किताब ने 209 देशों से आई एंट्रीज को पछाडकर यह स्थान हासिल किया है। चीन में आयोजित समारोह की ये एंट्रीज तरह तरह के फूड्स पर आधारित थी। उनकी किताब को पहले भी इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
शादी के बाद बदल गया "टेस्ट"
निमी ने वैसे तो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बैचलर्स की डिग्री ली है ,लेकिन शादी के बाद उनकी रूचि मे बदलाव हुआ। उनके दिलचस्पी कुकिंग में हुई और अपने ब्लॉग के लिए रेसिपीज लिखनी शुरू कर दी। उन्हें फूड फोटोग्राफी का भी शौक है। केरल की खास पांरपरिक डिशेज इनके ब्लॉग की खास बात है। क्रिएटिविटी के कारण वह सफल हो पाई।
हेल्दी स्नैक्स का कलेक्शन
गोरमैंड वर्ल्ड कुक बुक अवॉर्ड से नवाजी गई निमी की किताब "द 4 ओ क्लॉक टैपटेशन्स ऑफ केरला" दरअसल टी टाइम पर खाए जाने वाले स्नैक्स का कलेक्शन है। कुल 54 रेसिपीज वाली इस किताब में स्नैक्स क हेल्थ इफेक्ट को ध्यान रखा गया है। निमी एक वर्किंग डाइटिशियन भी है।
केरल के भोजन से बनाई पहचान
निमी की फूड रेसिपीज के केंद्र में केरल की ट्रेडिशनल डिशेज रहती है। अपने राज्य के लजीज पकवानों के प्रचार को लेकर उत्साहित रहने वाली निमी की किताब ष्लिप स्मैकिंग डिशेज ऑफ केरलाष् को वर्ष 2014 में ष्बेस्ट लोकल कुजिन बुक इन द वर्ल्डष् में तीसरा स्थान मिल चुका है। उन्होनें कलिनरी राइटिंग से लेकर क्लासेज तक अपनी एक अनग पहचान बनाई है।