नेवाक जोकोविच
नंबर वन टेनिस खिलाड़ी
नंबर वन टेनिस खिलाड़ी
पेरिस में तीन बार फ्रेंच ओपन के रनरअप रह चुके नोवक जोकोविच इस बार के फ्रेंच ओपन के विजेता और मेंस सिंगल टेनिस के नंबर वन खिलाड़ी हैं। सर्बिया के इस खिलाड़ी ने पहली बार फ्रेंच ओपन टाइटल जीता है और इसी के साथ इनके कॅरियर का ग्रैंड स्लैम पूरा हो गया है। यह इनके कॅरियर का 12वाँ बड़ा टाइटल है। नोवाक ने ग्रैंड स्लैम के चारों टाइटल 12 महीनों के भीतर जीते हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी और महान खिलाड़ी एंडी मरे ने भी नोवक की इस उपलब्धि को बहुत शानदार बताया है।
छोटी उम्र से टेनिस का क्रेज
ठस समय दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी बन चुके नोवाक ने चार साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। वष्र 1993 की गर्मियों में युगोस्लाविया की टेनिस खिलाड़ी जेलेना ने उनका खेल कौशल पहचान लिया था। उन्होंने कहा भी था, ’मोनिका सेलेस के बाद अगर मैंने कोई बेहतर प्रतिभावान खिलाड़ी देखा है, तो वह नोवाक जोकोविच ही है।’
मजाकिया है जोकोविच
टेनिस को लेकर बेहद गंभीर जोकोविच स्वभाव से हंसमुख और दूसरों को हंसाने वाले भी हैं। उन्हें साथी खिलाड़ियों और अपने दोस्तों की नकल के लिए जाना जाता है। 2007 में यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल जीतने के बाद उन्होंने राफेल नाडाल और मारिया शारापोवा की नकल करके ऑडियंस को हंसाया।
कॅरियर का सबसे बड़ा पल
हाल ही में फ्रेंच ओपन टाइटल जीतने के बाद नोवाक ने कहा, ’यह मेरे कॅरियर का सबसे खास पल है, सबसे बड़ा पल। मुझे आज रोला गैंरो में कुछ ऐसा लगा है, जैसा पहले कभी नहीं लगा।’ एंडी मरे को हराने के बाद नोवाक ने फ्रेंच ओपन के कोर्ट की मिट्टी में अपने रैकेट से दिल का आकार बनाया था। चारों बड़े सिंगल्स जीतने वाले वह आठवें पुरुष हैं।