नटराज चंद्रशेखरन
टाटा संस के नए चेयरमैन

टीसीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रहे नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा संस का नया चेयरमैन बनाया गया है। चंद्रशेखरन 30 साल पहले इस कंपनी से जुड़े थे। उनका जन्म 1969 में एक तमिल परिवार में हुआ था। वह भारत सरकार की ओर से गठित कई टास्क फोर्सेज के सदस्य रहे हैं। वह फोटोग्राफी के साथ-साथ लंबी दूरी की दौड़ लगाना पसंद करते हैं। वह कई मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। वह कहते हैं कि बिजनेस चलाना भी मैराथन में दौड़ने जैसा ही है।

काफी दूर पैदल स्कूल जाते थे

चंद्रशेखर के पिता किसान थे और कुछ समय के लिए चंद्रा ने भी खेती-बाड़ी में हाथ आजमाया था। वह अपने दो भाइयों के साथ रोज 3 किलोमीटर चलकर स्कूल जाते थे। उन्होंने कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एप्लाइड साइंस में बैचलर डिग्री ली। उसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, त्रिची से कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

जो ठानते हैं, उसे करके दिखाते हैं

वर्ष 1987 में चंद्रशेखरन बतौर इंटर्न टीसीएस ज्वॉइन की थी और साल 2009 में वह उसके सीईओ बने। वह टीसीएस में सीओओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट का पद भी संभाल चुके हैं। कहा जाता है कि चंद्रशेखरन हर वक्त अपने कर्मचारियों के लिए उपलब्ध रहते हैं। वह पीछे बैठकर केवल ऑर्डर नहीं देते, बल्कि सबसे आगे रहकर टीम का नेतृत्व करते हैं।

मूल्यों व नैतिकता के साथ बढ़ेंगे

चंद्रशेखर 21 फरवरी 2017 को टाटा संस के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बारे में उनका कहना है कि यह जीवन में एक नया मोड़ है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्हें कई लोगों के सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। उनका प्रयास होगा कि समूह को नैतिकता और उन मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने में मदद की जा सके, जिनके आधार पर इसका निर्माण हुआ है।