नटराजन चंद्रशेखर
टीसीएस के सीईओ
टीसीएस के सीईओ
1963 में तमिलनाडु के मोहनुर में जन्में नटराजन चंद्रशेखर टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर है। टीसीएस मल्टीनेशनल आईटी सर्विस, कन्सलटिंग और बिजनेस सोल्यूशन कंपनी है। वह टाटा ग्रुप के सबसे युवा कार्यकारी अधिकारियों में से एक है। 2009 में सीईओ बनने से पहले सीओओ थे। उन्होनें अपने साथियों की तुलना में सबसे कम शिक्षा प्राप्त की, पर वह यूनीक मैनेजमेंट स्टाइल के लिए मशहूर है। वह बेहतर प्रबंधन से कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले गए।
कंपनी के लेगों के नाम रखते हैं याद
चंद्रशेखरन ने कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सं एप्लाइड साइंसेज में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली। उन्होनें रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज , त्रिची से कम्प्यूटर एप्लीकेशन्स में मास्टर्स किया। उनकी मैमोरी काफी तेज है। वह कंपनी के लगभग पांच हजार लोगों के नाम जानते है। उन्हें क्रिकेट का शौक है और अब मैराथन में हिस्सा लेते है।
एग्जीक्यूटिव्स को देते है पूरी छूट
चंद्रशेखरन को माइक्रो मैनेजमेंट पसंद नहीं है। वह एग्जीक्यूटिव्स को काम करने की पूरी छूट देते हैं। वह बडे लक्ष्य बनाते है और उन्हें प्राप्त करने के लिए योजनाबद्व तरीके से काम करते है। उन्हें जीवन में चुनौतियां लेना अच्छा लगता है। इसी की बदौलत टीसीएस कंपनी तरक्की कर रही है।
मेहनत का नहीं होता कोई विकल्प
चंद्रशेखरन ने कभी मैनेजमेंट स्कूल ज्वॉइन नहीं किया और न ही मैनेजमेंट की किताबें पढी। उन्होनें व्यावहारिक जीवन से काफी चीजें सीखीं। शुरूआती जीवन में अपने पिताजी से रूपयों का पूरा हिसाब किताब रखना सीखा। जीवन में कई उतार चढाव देखकर देखकर उन्होनें जाना कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। इसी की बदौलत वह इस शिखर पर है।