नंदन नीलेकणी - इन्फोसिस के सह - संस्थापक
हाल ही में नंदन नीलेकणी को इन्फोसिस का नॉन - एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया । उल्लेखनीय हैं कि नंदन नीलेकणी इस कंपनी के सह - संस्थापक भी हैं । वह मार्च 2002 से अप्रैल 2007 तक इन्फोसिस के सीईओ भी रह चुके हैं । उनका जन्म 2 जूनए 1955 को बंगलुरूए कर्नाटक में हुआ था । वह एंटरप्रेन्योरए ब्यूरोक्रेट और राजनीतिज्ञ भी हैं । वह यूआईडीएआई ( यूनिक आइडेंटिफिकेशन डवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ) के अध्यक्ष के तौर पर आधार कार्ड की योजना की कमान भी सभांल चुके हैं ।
आईआईटी बॉम्बे से की इंजीनियरिंग
नंदन नीलेकणी की पढाई बंगलुरू स्थित बिपश कॉटन बॉयज स्कूल और धारवाड के सेंट जोसेफ हाई स्कूल और पीयू कॉलेज धारवाड में हुई । इसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री हासिल की । उन्होंने वर्ष 1978 में कॅरियर का प्रारंभ पाटनी कंप्यूटर सिस्टम से किया । वर्ष 1981 में उन्होंने एनआर नारायणमूर्ति के साथ मिलकर इन्फोसिस की स्थापना की ।
कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं
नीलेकणी भरत के सबसे बडे और पुराने इकोनॉमिक रिसर्च इंस्टीटयूट नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के अध्यक्ष भी रह चुके हैं । इसके अलावा वह आईसीआरआईईआर के लिए भारतीय परिषद के गवर्नर बोर्ड के सदस्य भी हैं । नीलेकणी राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं । उन्होंने वर्ष 2014 में कांग्रेस पार्टी से दक्षिण बेंगलुरू से चुनाव लडा था । उन्हें पदम भूषण अवॉर्ड से नवाजा जा चुका हैं ।
साथ काम करने में रखतें हैं यकीन
इन्फोसिस में अपनी वापसी पर नीलेकणी का कहना हैं कि 26 की उम्र में उन्होंने इन्फोसिस ज्वॉइन की । जिंदगी का एक चक्र पूरा हो चुका है । उन्होंने कहा कि इस भूमिका में वह अपने सामने मौजूद व्यावसायिक अवसरों के लिए बोर्ड तथा एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट के सहयोगियों के साथ काम करने की दिशा में देख रहा हूं ।