ब्रेंडन ईच
मोजिला फाउंडेशन के संस्थापक
मोजिला फाउंडेशन के संस्थापक
1961 को अमरीका के पिट्सबर्ग में जन्में ब्रेंडन ईच जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग लैग्वेंज के जनक है। वह मोजिला प्रोजेक्ट , मोजिला फाउंडेशन और मोजिला कॉर्पोरेशन के सह.संस्थापक भी है। मोजिला के माध्यम से उन्होनें दुनिया को बेहतरीन टेक्नोलॉजी ऑफर करने की कोशिश की है। वह कंपनी के चीफ टेक्नीकल ऑफिसर और सीईओ रह चुके है। बचपन से उन्हें टेक्नोलॉजी में लगाव रहा है। वह कहते है कि टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल से इंसान के जीने का तरीका पूरी तरह से बदल सकता है।
सिलिकॉन ग्राफिक्स से कॅरियर शुरू
बै्रंडन ने सांता क्लास यूनिवर्सिटी से गणित और कम्प्यूटर साइंस में बैचलर्स की डिग्री प्राप्त की। उन्होनें इलिनोड्स यनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। उन्होनें अपने कॅरियर की शुरूआत सिलिकॉन ग्राफिक्स से की। वहां पर लगभग सात वर्षो तक ऑपरेटिंग सिस्टम और नेटवर्क नोड्स पर काम किया। उन्होनें माइक्रोकर्नेल और डीएसपी कोड पर भी काम किया।
मोजिला बना चुका है अपनी पहचान
बैंडन ने 1995 में नेटस्केप के साथ काम करना शुरू किया। उन्होनें स्पाइडरमंकी और लाइवस्क्रिप्ट के लिए भी काम किया। 1998 में उन्होने मोजिला प्रोजेक्ट की स्थापना की। यह ओपन सोर्स के योगदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। मोजिला के विकास के लिए बै्रडन ने काफी मेहनत की । आज मोजिला पूरी दुनिया में पहचान बना चुका है।
टेक्नोलॉजी बनाएगी बेहतर भविष्य
ब्रैडन कहते है कि मैनें मोजिला के माध्यम से लोगों को दुनिया को बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया। जीवन में हर व्यक्ति को टेक्नोलॉजी में लगातार सुधार करके हम अपने भविष्य को और बेहतर बना सकते है। अगर दुनिया के सारे बेहतरीन टेक्नोलॉजिस्ट मिलकर समस्याओं को हल करने लगें तो मानवता के भले के लिए काफी काम कर सकते है।