मिताली राज 
भारतीय महिला क्रिकेटर

3 दिसंबर 1982 को जोधपुर में एक तमिल परिवार में जन्मी मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेटर है। हाल ही में उन्हें महिला टीम.20 एशिया कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुना गया। बचपन में बल्ला थामने से पहले वह भरतनाट्यम सीखती थीं। वह बचपन में डांसर बनने का सपना देखती थीं। उन्होनें 10 साल की उम्र में क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू किया। वह वनडे क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाडी है। उन्हें ष्महिला क्रिकेट का तेंदुलकर कहा जाता है। 
 
खेल के प्रति समर्पण का भाव

थमताली के पिताजी भारतीय वायुसेना के अधिकारी रह चुके है। 17 साल की उम्र में वह भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो गई थीं। वर्ष 2002 में उन्होनें इंग्लैड के  खिलाफ अपने टेस्ट कॅरियर की शुरूआत की। इस मैच में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गई थीं। खेल के प्रति अपने समर्पण के कारण वह महिला क्रिकेट में काफी ऊंचाइयों तक पहुंची। 
 
मिल चुका है अर्जुन पुरस्कार 

मिताली का इंग्लैड के खिलाफ बनाया गया 214 रन का स्कोर महिला टेस्ट इतिहास का दुसरा बडा स्कोर है। उन्होनें वनडे फार्मेट में 167 मैच खेले है और लगभग 50 के औसत से 5407 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 40 अर्धशतक भी शमिल है। क्रिकेट में उपलब्धियां के कारण 21 सिंतबर 2004 को उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है। 

माता-पिता ने किया प्रोत्साहित 

वर्ष 2006 में मिताली की कप्तानी में भारत ने उसी की जमीन पर टेस्ट सीरिज में मात दी थी। उसी वर्ष मिताली की कप्तानी में भारत ने एशिया कप भी जीता था। वर्ष 1999 में अपने पहले ही वन डे मुकाबले में उन्होनें आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 114 रनों की पारी खेली थीं। मिताली कहती है कि पारी उन्हें अपनी सफलता माता.पिता के प्रोत्साहन के कारण मिली है।