माइकल कोरबाट
सिटी ग्रुप के सीईओ
सिटी ग्रुप के सीईओ
2 मई 1960 को ब्रिस्टल में जन्में माइकल कोरबाट एक अमरीकन बैंकर हैं। वह सिटी ग्रुप के सीईओ हैं। इस पद पर वह अक्टूबर 2012 से काम कर रहे हैं। सिटी ग्रुप अमरीकन मल्टीनेशनल बैंकिंग और फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन है। कोरबाट ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में बीए किया है। वह स्कूल के जमाने में फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं। वह कहते हैं कि फुटबॉल के खेल से उन्होंने टीम के साथ मिलकर बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने की कला सीखी थी।
टीम का हर सदस्य सोचे लीडर की तरह
कोरबाट ने सालोमोन ब्रदर्स से अपना कॅरियर शुरू किया था। इसके बाद वह सिटी ग्रुप से ही जुड़े रहे। सिटी ग्रुप में उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया। वह ग्रुप के 40 से ज्यादा बिजनेस देख चुके हैं। उन्होंने मुश्किल समय में भी कंपनी की साख बचाए रखी। वह कहते हैं कि जब टीम का हर सदस्य लीडर की तरह सोचता है, तभी सफलता मिलती है।
हार्वर्ड में सीखे लीडरशिप के गुण
कोरबाट अपनी सफलता के पीछे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का महत्वपूर्ण योगदान मानते हैं। वह कहते हैं कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। यहीं मैंने लीडरशिप के जरूरी गुण सीखे। वह कहते हैं कि अब दुनिया एक बेहतर जगह बनती जा रही है। इसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है कि हम लगातार सही चीजें करते जाएं।
मिलकर समझाते हैं हर समस्या
कोरबाट कहते हैं कि वहीं इंसान बड़े फैसले ले सकता है, जिसके पास अनुभव हो। मेरे सामने जो भी समस्या या सवाल आता है, मैं उसे एक मौके के रूप में देखता हूं। बैंकिंग सेक्टर में हो रहे बदलावों के बारे में वह कहते हैं कि लोग बैंकिंग की दुनिया को और बेहतर तरीके से समझने लगे हैं। इससे सबको फायदा हुआ है।