माइकल कोरबाट
सिटी ग्रुप के सीईओ
सिटी ग्रुप के सीईओ
2 मई 1950 को ब्रिस्टल में जन्में माइकल कोरबाट एक अमरीकन बैंकर है। वह सिटी ग्रुप के सीईओ है। इस पद पर अक्टूब्र 2012 से काम कर रहे है। सिटी ग्रुप अमरिकन मल्टीनेशनल बैकिंग और फाइनेशियल कॉर्पोरेशन है। कोरबाट ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में बीए किया है। वह स्कूल के जमाने में फुटबॉल के बेहतरीन खिलाडी रह चुके है। वह कहते है कि फुटबॉल के खेल से उन्होनें टीम के साथ मिलकर बडा लक्ष्य प्राप्त करने की कला सीखी थी।
टीम का हर सदस्य सोचे लीडर की तरह
कोरबाट ने सोलोमोन ब्रदर्स से अपना कॅरियर शुरू किया था। इसके बाद वह सिटी ग्रुप से ही जुडे रहे। सिटी ग्रुप में उन्होनें विभिन्न पदों पर काम किया। वह ग्रुप के 40 से ज्यादा बिजनेसेज देख चुके हैं। उन्होनें मुश्किल समय में भी कंपनी की साख बचाए रखी। वह कहते हैं कि जब टीम का हर सदस्य लीडर की तरह सोचता हैं, तभी सफलता मिलती है।
हार्वर्ड से सीखें लीडरशिप के गुण
कोरबाट अपनी सफलता के पीछे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का महत्वपूर्ण योगदान मानते है। वह कहते है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। यही मैनें लीडरशिप के जरूरी गुण सीखें। वह कहते है कि अब दुनिया में बेहतर जगह बनती जा रही है। इसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है कि हम लगातार सही चीजें करते जाएं।
मिलकर सुलझाते है समस्या
कोरबाट कहते है कि वही इंसान बडे फैसले ले सकता है, जिसके पास अनुभव हो। मेरे सामने जो भी समस्या या सवाल आता है, मैं उसे एक मौके के रूप में देखता हूं। मैं अपनी टीम के साथ उस समस्या को सुलझाने की कोशिश करता हूं। बैकिंग सेक्टर में हो रहे बदलावों के बारे में वह कहते है कि लोग बैकिंग की दुनिया को और बेहतर तरीके से सममझने लगे है। इससे सबको फायदा हुआ है।