मेलिंडा गेटस - बिल गेटस की पत्नी
अमरीका के टेक्सास में 15 अगस्त 1964 को जन्मी मेलिंडा गेटस की पत्नी हैं । वह बिल एंड मेलिंडा गेटस फाउंडेशन की सह - संस्थापक भी हैं । इसके तहत वह समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहती हैं । वह माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी रह चुकी हैं । इस दौरान वह एक्सपीडिया, एनकार्टा, माइक्रोसॉफ्ट बॉब की प्रोजेक्ट मैनेजर रही । फोर्ब्स मैग्जींन उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल कर चुकी है ।
पदम भूषण प्राप्त कर चुकी हैं
मेलिंडा ने डचूक यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर सांइस और इकोनॉमिक्स में बैचलर्स डिग्री प्राप्त हैं । उन्होंने एमबीए भी किया है । पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी की । वहां उन्होंने कंपनी के लिए कई मल्टीमीडिया प्रॉडक्टस विकसित किए । वह वर्ष 2015 में अपने पत्नी बिल गेटस के साथ परोपकारी कार्यों के लिए भारत का तीसरा बडा नागरिक सम्मान पदम भूषण प्राप्त कर चुकी हैं ।
महिलाओं को टेक्नोलॉजी से जोडें
माइक्रोसॉफ्ट में काम के दौरान मेलिंडा की मुलाकात बिल गेटस से हुई । 1994 में उन्होंने हवाई में बिल गेटस से शादी कर ली । शादी के बाद मेंलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट में काम करना बंद कर दिया और परिवार की और ध्यान देना शुरू कर दिया । वह कहती हैं कि टेक्नोलॉजी के फील्ड में बहुत कम महिलाएं काम कर रही हैं । हम सबको मिलकर इसे बदलना होगा । महिलाओं को टेक्नोलॉजी से जोडना होगा ।
काफी बडी राशि दान करती हैं
मेलिंडा समाज सेंवा के कई कामां से जुडी हुई हैं । वह बच्चो की शिक्षाए स्वास्थ सेवा और गरीबी उन्मूलन जैसे कार्यक्रमो के लिए नियमित रूप से काफी बडी राशि दान करती हैं । समाज के प्रति उनके शानदार काम को देखते हुए कई यूनिवर्सिटी उन्हें मानद उपाधियां प्रदान कर चुकी हैं । टाइम मैग्जीन उन्हें और बिल गेटस को "पर्सन्स ऑफ द ईयर" के रूप में पेश कर चुकी है ।