मेलिंडा गेट्स
बिल गेट्स की पत्नी

अमरिका के टेक्सास में 15 अगस्त 1964 को जन्मी मेलिंडा गेट्स माइक्रोसोफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की पत्नी है। वह बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-संस्थापक भी है। इसके तहत वह समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहती हैं। वह माइक्रोसोफ्ट की कर्मचारी रह चुकी है। इस दौरान वह एक्सपीडिया, एनकार्टा, माइक्रोसोफ्ट बॉब की प्रोजेक्ट मैनेजर रही। फोर्ब्स मैग्जीन उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल कर चुकी है।

पद्म भूषण

मेलिंडा ने ड्यूक यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस और इकोनॉमिक्स में बैचलर्स डिग्री प्राप्त है। उन्होंने एमबीए भी किया है। पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी की। वहां उन्होंने कंपनी के लिए कई मल्टीमीडिया प्रॉडक्ट्स विकसित किए। वह वर्ष 2015 में अपने पति बिल गेट्स के साथ परोपकारी कार्यो के लिए भारत का तीसरा बडा नागरिक सम्मान पद्म भूषण प्राप्त कर चुकी है।

महिलाओं को टेक्नोलॉजी से जोडें 

माइक्रोसॉफ्ट में काम के दौरान मेलिंडा की मुलाकात बिल गेट्स से हुई। 1994 में उन्होंने हवाई में बिल गेट्स से शादी कर ली। शादी के बाद मेलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट में काम करना बंद कर दिया और परिवार की और ध्यान देना शुरू कर दिया। वह कहती है कि टेक्नोलॉजी के फील्ड में बहुत कम महिलाएं काम कर रही हैं। हम सबको मिलकर इसे बदलना होगा। महिलाओ को टेक्नोलॉजी से जोडना होगा।

काफी बडी राशि दान करती हैं

मेलिंडा समाज सेवा के कई का कामो से जुडी हुई हैं। वह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, गरीबी उन्मूलन जैसे कार्यक्रमो के लिए नियमित रूप से काफी बडी राशि दान करती है। समाज के प्रति उनके शानदार काम को देखते हुए कई यूनिवर्सिटी उन्हें मानद उपाधियां प्रदान कर चुकी है। टाइम मैग्जीन उन्हें और बिल गेट्स को ‘पर्सन्स ऑफ द ईयर‘ के रूप में पेश कर चुकी हैं।