मार्क मबियस
फंड मैनेजर
फंड मैनेजर
17 अगस्त 1936 को न्यूयॉर्क में जन्में मार्क मबियस फ्रेंकलिन टेम्पलटन इन्वेस्टमेन्ट्स में इमर्जिग मार्केट्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन है। उन्होनें 1987 में टेम्पलटन ज्वॉइन किया। वह 18 ग्लोबल इमर्जिग मार्केट्स आफिसेज में रिसर्च टीम को डायरेक्शन देते है और इमर्जिग मार्केट्स पोर्टफोलियो मैनेज करते है। हाल ही में उन्होनें कहा था कि विदेशी निवेश आकर्षित करने में भारत को काफी सफलता मिली है और भारत का भविष्य अच्छा है।
कई यूनिवर्सिटीज में पढ चुके है
मार्क मबियस ने 25 साल तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद फंड का कंट्रोल कार्लोस हार्डनबर्ग को सौंप दिया । उन्होनें बोस्टल यूनिवर्सिटी से कम्यूनिकेशन्स में बीए और एमएस की डिग्री ली। 1964 में एमआईटी से इकोनॉमिक्स से पीएचडी पूरी की । वह न्यू मैक्सिको यूनिवर्सिटी और विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी में भी पढ चुके है।
कंसल्टिंग कंपनी शुरू कर चुके हैं
मार्क पूरी दुनिया के 50 क्लोज.एंड और ओपन.एंड म्यूचुअल फंडस को मेनेज कर रहें है। वह अतंरराष्टी्रय सिक्योरिटिज फर्म विकर्स.दा.कोस्टा में भी काम कर चुके है। वह ताइवान में इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट कंपनी के प्रसीडेंट भ ीरह चुके है। एक समय था , जब उन्होंने एक कंसल्टिंग कंपनी शुरू की और मार्कैटिंग का काम भी किया।
लिख चुके हैं कई किताबें
मार्क को उभरते हुए बाजारों के लिए विकासशील अंतराष्ट्रीय नीति बनाने में मुख्य किरदार माना जाता है। वह विश्व बैंक के ग्लोबल कॉर्पोरेट गवर्नेन्स फोरम में सदस्य के तौर पर सेवाएं दे चुके है। उन्हें उभरते हुए बाजारों के विकास के बारे में काफी समझ है। वह कई मैग्जीन्स के कॉलमिस्ट है। वह बाजार में आने वाले उतार.चढाव पर कई किताबें लिख चुके है।