मैरिलिन हेवसन
लॉकहीड मार्टिन की सीईओ
लॉकहीड मार्टिन की सीईओ
1954 को कैनसस की जंक्शन सिटी में जन्मी मैरिलिन हेवसन लॉकहीड मार्टिन की सीईओए चेयरपर्सन और प्रेसीडेंट हैं । लॉकहीड मार्टिन दुनिया की सबसे बड़ी डिफेंस कम्पनी मानी जाती हैं । फोर्ब्स मैग्जीन ने उन्हें 2014 की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 21वें स्थान पर रखा हैं । वह अपनी कंपनी की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं । वह कहती हैं कि रिस्क लेने से व्यक्ति को आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं और नये आइडिया पर काम कर पाता हैं । इसी से इंसान को सफलता मिलती हैं ।
आगे बढ़ने के लिए चाहिए नॉलेज
हेवसन ने यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली । फिर उन्होंने इकोनॉमिक्स में मास्टर ऑफ आटर्स की डिग्री भी ली । वह कोबंबिया बिजनेस स्कूल और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एग्जीक्यूटिव डवलपमेंट प्रोग्राम्स में हिस्सा ले चुकी हैं । आगे बढ़ने के लिए वह नॉलेज का एक अहम योगदान मानती हैं ।
बड़े उददेश्य से पहुंचे ऊंचाई तक
हेवसन ने 1983 में लॉकहीड मार्टिन ज्वॉइन की । उन्होने कंपनी में कई तरह के काम किए । कंपनी की प्रेसीडेंट बनने से पहले वह 18 अलग - अलग लीडरशिप रोल्स निभा चुकी थीं । अक्सर वह अपनी टीम को सफलता के लिए प्रेरित करती हैं । बकौल हेवसनए अगर आपके पास बड़ा उददेश्य है तो ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं । इसलिए अपने जीवन का एक महान उददेश्य तय करने का प्रयास करें ।
दृढ़ संकल्प में है गजब की शक्ति
नौ साल की उम्र में हेवसन के पिताजी का निधन हो गया । उनकी मां हेवसन सहित पांच बच्चो को लेकर रिश्तेदारो के घर रहने लगीं । उनकी मां ने द्धितीय विश्व युद्ध में चीमन आर्मी कॉर्प में काम किया था । आज भी हेवसन अपनी मां से मिले कई सबके साथ शेयर करती हैं । वह कहती हैं कि मां ने मुझे दृढ़ संकल्प की शक्ति के बारे में समझाया । मां के संघर्षो से मैंने जीवन के बारे में काफी सीखा हैं ।