मा हुआटेंग 
टेनसेंट के संस्थापक 

29 अक्टूबर 1971 को शांताउ में जन्मे मा हुआटेंग चीन के इंटरनेट एंटरप्रेन्योर है। वह टेनसेंट इनकॉर्पेरेशन के संस्थापक , अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। यह चीन की सबसे बडी इंटरनेट कंपनियों में से एक है। यह कंपनी चीन के सबसे बडी मोबाइल इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस को नियंत्रित करती है। यह कंपनी मीडिया और मनोरंजन के फील्ड में भी काम करती है। टाइम मैग्जीन उन्हें वर्ष 2007 व 2014 में दुनिया के प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल कर चुकी है। 
 

बचपन में पिता का हाथ बंटाते थे 

फोर्ब्स ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार हुआटेंग की कुल संपत्ती 23.8 बिलियन अमरीकन डॉलर है। वह दुनिया के 30वें सबसे अमीर व्यक्ति है। बचपन में वह खगोलशास्त्री बनना चाहते थे। जब उनके पिता मा चेनशू पोर्ट मैनेजर के रूप में काम करते थे, तो हुआटेंग अपने पिता के काम में मदद करत थे। वर्ष 1993 में शेनजेन यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में बीएससी की। 
 
दोस्तों के साथ शुरू की कंपनी 

हुआटेंग ने अपने पहली नौकरी चाइना मोशन टेलीकॉम डवलपमेंट कंपनी में की। वहां पर पेजर के लिए सॉफटवेयर विकसित करते थे। उस समय वह 176 डॉलर प्रति माह कमाते थे। उन्होनें इंटरनेट कॉलिंग सर्विसेज के लिए शेनजेन रनएक्सन कम्यूनिकेशन कंपनी में काम किया। वर्ष 1998 में उन्होनें अपने दोस्तों के साथ मिलकर टेनसेंट कंपनी की शुरूआत की। 
 
विचारों से ज्यादा क्रियान्वयन जरूरी 

हुआटेंग कहते है कि अपने बिजनेस को सफल बनाने के लिए आपको कडी मेहनत और सूझ.बूझ से काम लेना पडता है। इंटरनेट की दुनिया में खुद की कंपनी को स्थापित करने के लिए कई बार उन्हें विफलता का सामना करना पडा पर उन्होनें हिम्मत नहीं हारी। वह कहते हैं कि जीवन में विचार महत्वपूर्ण नहीं  है, उनका क्रियान्वयन ज्यादा महत्वपूर्ण है।