लिलियन बेटेनकोर्ट
दुनिया का सबसे अमीर महिला
दुनिया का सबसे अमीर महिला
21 अक्टूबर 1922 को पेरिस में जन्मी लिलियन बेटेनकोर्ट लोरियल कंपनी की मुख्य शेयरधारक है। उनके पिता ने 1909 में लोरियल कंपनी शुरू की थी। यह दुनिया की सबसे बडी कॉस्मेटिक और ब्यूटी कंपनी मानी जाती है। प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की सर्वाधिक धनी लोगों की वर्ष 2016 की सूची के अनुसार लिलियन दुनिया की सबसे अमीर महिला है। उनके पास 37.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है। वर्ष 1957 में पिताजी की मृत्यु के बाद से वह लोरियल कंपनी की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही है।
शैंपू की बोतलों पर लगाया लेबल
जब लिलियन पांच वर्ष की थीं , तभी उनकीं मां की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में बचपन से ही उनका अपने पिताजी के साथ लगाव था। 15 वर्ष की उम्र में वह पिताजी की कंपनी लोरियल में अप्रेटिंस और शैंपू की बोतलों पर लेबल लगाने का काम किया। 1950 में उनका विवाह फ्रेंच राजेनता आन्द्रे बेटेनकोर्ट से हुआ । आन्द्रे फ्रांस सरकार में केबिनेट मंत्री भी रहे।
समाज सेवा को देती हैं प्राथमिकता
लिलियन ने 1987 में अपने पति व बेटी के साथ मिलकर बेटेनकोर्ट श्यूलर फाउंडेशन की स्थापना की। यह फाउंडेशन मेडिकल और कल्चरल प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करता है। वर्ष 2005 में फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 39वें स्थान पर रखा।
लोगों के विचार समझना जरूरी है
लिलियन के नाम से हर वर्ष एक यूरोपियन बायोमेडिकल रिसर्चर को ष्लिलियन बेटेनकार्ट प्राइज फोर लाइफ साइंसेजष् अवार्ड दिया जाता है। इसके तहत लाइफ साइंस के फील्ड में काम करने वाले व्यक्ति को ढाई लाख यूरो दिए जाते है। वह कहती है कि असली बुद्विमता लोगों के विचारों को समझना है। अगर आप लोगों की बातों का सही अर्थ समझ जाते है तो सफल हो सकते है।