लियो वराडकर
आयरलैंड के  नए प्रधानमंत्री

18 जनवरी 1979 को डबलिन में जन्में लियो वराडकर आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री हैं। उनके पिता डॉक्टर थे। वह मुंबई से जाकर आयरलैंड में बसे थे । लियो ने डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज से मेडिसिन की पढ़ाई की । वह मेडिकल प्रेक्टिस भीकर चुके हैं । उन्होंने कई सालों तक जूनियर डाक्टर के रूप में काम किया है। बाद में वह राजनीति में आए। कम उम्र में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद उनके कंधों पर देष को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

‘गे’ राश्ट्राध्यक्ष के रूप में  है पहचान

लियो ने खुलकर स्वीकार किया है कि वह ‘गे’ ’ हैं। आयरलैंड में ‘ गे ’ षादियां कानूनी रूप से मान्य हो चुकी हैं। वर्श 2007 में राजनीति से जुड़ने प रवह आयरलैंड के स्वास्थय और खेल मंत्री रहे। बाद में वह मिनिस्टर ऑफ सोषल प्रोटेक्षन भी रहे। वर्श 2011 से 2014 तक वह परिवहन ,पर्यटन और खेल मंत्री रहें । खेल मंत्री रहनेके दौरान एक बार वह आयरलैंड की क्रिकेअ टीम के साथ मुंबई भी आए थे।

स्वीकार करता हूं विषाल चुनौती

लियों ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कहा कि वह विनम्रतापूर्वक इस विषाल चुनौती को स्वीकार करते हैं। वह कहते हैं कि मेरे चुने जाने से तय हो गया है कि लोकतंत्र मेंं पक्षपात की कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा कि जब मेरे पिताजी ने 5000 मील की दूरी तय करके आयरलैंड में रहने का निर्णय लिया था, तो उन्होंने सोचा नहीं था कि मैं प्रघानमंत्री बनूंगा ।

जीवन में बड़े सपने जरूर देखें

लियो ने 1993 में आयरलैंड में समलैंगिक रिष्ते को अपराध मुक्त बनाया। इससे पूर्व यह गैर कानूनी था। संधर्श इसके बाद भी जारी रहा ं वर्श 2015 में जनमत संग्रह के आधार पर आयरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला पहला देष बना। लियो कहते हैं कि जो लोग जीवन में बड़े सपने देखते हैं , उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलते हैं।