केविन भारती मितल - हाइक मैसेंजर के संस्थापक
वर्ष 1989 में जन्मे केविन भारती मितल मशहूर एंटरप्रेन्योर और भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मितल के बेटे हैं । हालांकि उनकी सिर्फ यही पहचान नहीं हैं । आज वह खुद एक जाने - माने एंटरप्रेनयोर हैं और मैंसेजर एप हाइक के संस्थापक और सीईओ हैं । केविन की यह एप दुनिया की छटी सबसे बडी मोबाइल मैंसेजिंग एप्लीकेशन है । केविन मितल लागातार दो बार फोर्ब्स की अंडर - 30 बिलेनियर्स लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं । उन्हें कार रेसिंग और प्लेन उडाना पसंद हैं ।
इलेक्ट्रिॅानिक में की इंजीनियरिंग
केविन ने वर्ष 2005 - 06 में इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ योर्क से ग्रेजुएशन पूरी की । उसके बाद उन्होंने वर्ष में इंपीरियल कॉलेजए लंदन से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में अपनी मास्टर्स डिग्री हासिल की । केविन अपनी कॉलेज की गो - कार्ट और क्रिकेट टीम का हिस्सा भी थे । उन्हें टै्रवलिंग और फोटोग्राफी का भी काफी शौक हैं ।
गूगल में कर चुके हैं इंटर्नशिप
लदंन में पढाई के दौरान केविन मेकलेरन रेसिंगए गूगल और गोल्डमैन साक्स में बतौर इंटर्न काम कर चुके हें । उन्होंने वर्ष 2008 में अपनी पहली एप कंपनी एपस्पार्क की स्थापना की थी । इसके अलावा उन्होंने एपल के आईओएस के लिए मूवीजनाऊ नाम से मूवी - टिकटिंग एप्लीकेशन भी बनाया था । इसके बाद केविन ने 12 दिसंबर 2012 को हाइक मैसेंजर की स्थापना की ।
देश में ऑनलाइन बनाना है मिशन
अपने पापा का बिजनेस संभालने के बजाय केविन ने अपने लिए अलग राह चुनी उस पर चलकर अपनी खुद की पहचान बनाई । केविन का कहना है कि उनका मिशन भारत को ऑनलाइन बनाना है । बता हैं कि आज हाइक मैसेंजर के 90 फीसदी यूजर्स अंडर 30 है । इसके साथ ही यूजर्स के हिसाब से हाइक सबसे बडी भारतीय इंटरनेट कंपनी बन चुकी है ।