काजुओ इशिगुरो - नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता
8 नवंबर 1954 को जापान के नागासाकी में जन्में काजुओ इशिगुरो को वर्ष 2017 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई हैं । वह ब्रिटेन में रहते हैं और अंग्रेजी में लिखते हैं । उन्हें चार बार मैन बुकर पुरस्कार के लिए नामाकिंत जा चुका हैं । वह वर्ष 1989 में दर रिमेंस ऑफ द डे के लिए मैन बुकर पुरस्कार जीत चुके हैं । सिर्फ 5 साल की उम्र में इशिगुरो का परिवार जापान से ब्रिटेन शिफ्ट हो गया था । वह बचपन में शेरलॉक की कहानियां पढकर रोमांचित होते थे ।
गीतकार बनने की भी कोशिश कर चुके
इशिगुरो ने वर्ष 1978 में इंग्लिश और फिलोसफी में यूनिवर्सिटी ऑफ केंट से बैचलर्स डिग्री प्राप्त की । उन्होंने वर्ष 1980 में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया से क्रिटएटिव राइटिंग कोर्स में मास्टर्स किया । वर्ष 2005 में उनके नेवल लेट मी गो उपन्यास को टाइम मैग्जीन ने सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के खिताब से नवाजा । युवावस्था में वह गीतकार और गायक बनने के सपने देखते थे । उन्होंने क्लबों में गीत भी गाए ।
अदभुत और रहस्यमयी लेखक
इशिगुरो के लेखन में आत्मीय और लोचदार शैली की झलक मिलती है जो उन्हें समकालीन लेखकों से अलग साबित करती है । दुनियाभर में उन्हें अदभुत और रहस्मयी लेखक माना जाता हैं । उनकी हर किताब पाठकों को चौंकाने की काबिलियत रखती हैं । उन्हें नोबेल पुरस्कार की दौड में नहीं माना जा रहा थाए पर पुरस्कार जीतकर सबको चौंका दिया ।
अभिव्यक्ति का संयमित माध्यम
इशिगुरो ने अब तक 8 किताबें लिखी हैं । वह कई फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों के लिए स्क्रिप्ट लिख चुके हैं । उनकी रचनाओं में अभिव्यक्ति का एक संयमित माध्यम दिखता हैए जो घटनाक्रमो से अप्रभावित होता है । वह कहते हैं कि लेखन के लिए अपने आस -पास से किरदार मिलते हैं । वह उन्हें सही तरह से संवारते हैं । वह कहते हैं कि उन्हें अपना काम काफी पसंद हैं ।