काजुओ इशिगुरो
नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता
नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता
8 नवंबर 1954 को जापान के नागासाकी में जन्मे काजुओ इशिगुरो को वर्ष 2017 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है। वह ब्रिटेन में रहते है और अंग्रेजी में लिखते हैं। उन्हें चार बार मैन बुकर पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका है। वह वर्ष 1989 में दर रिमेंस ऑफ द डे के लिए मैन बुकर पुरस्कार जीत चुके है। सिर्फ 5 साल की उम्र में इशिगुरो का परिवार जापान से ब्रिटेन शिफ्ट हो गया था। वह बचपन में शेरलोंक होम्स की कहानियां पढकर रोमांचित होते थे।
गीतकार बनने की भी कोशिश कर चुके
इशिगुरो ने वर्ष 1978 में इंग्लिश और फिलोसफी में यूनिवर्सिटी ऑफ केंट से बैचलर्स डिग्री प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 1980 में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया से क्रिएटिव राइटिंग कोर्स में मास्टर्स किया। वर्ष 2005 में उनके नेवल लेट मी गो उपन्यास को टाइम मैग्जीन ने सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के खिताब से नवाजा। युवावस्था में वह गीतकार और गायक बनने के सपने देखते थे। उन्होंने क्लबों में गीत भी गाए।
अद्भुत और रहस्यमयी लेखक
इशिगुरो के लेखन में आत्मीय और लोचदार शैली की झलक मिलती है जो उन्हें समकालीन लेखकों से अलग साबित करती है। दुनियाभर में उन्हें अद्भुत और रहस्यमयी लेखक माना जाता है। उनकी हर किताब पाठकों को चौंकाने की काबिलियत रखती है। उन्हें नोबेल पुरस्कार की दौड़ में नहीं माना जा रहा था, पर पुरस्कार जीतकर सबको चौंका दिया।
अभिव्यक्ति का संयमित माध्यम
इशिगुरो ने अब तक 8 किताबें लिखी हैं। वह कई फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्र्रमों के लिए स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। उनकी रचनाओं में अभिव्यक्ति का एक संयमित माध्यम दिखता है, जो घटनाक्रमों से अप्रभावित होता है। वह कहते हैं कि लेखन के लिए अपने आस-पास से किरदार मिलते हैं। वह उन्हें सही तरह से संवारते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें अपना काम काफी पसंद है।