जोनाथन  ओईरगर - शटरस्टॉक  के  संस्थापक

2  मई  1974 को  न्यूयॉर्क  में  जन्मे  जोनाथन  ओरिंगर  शटरस्टॉक  के  संस्थापक  हैं । शटरस्टॉक  माइक्रोस्टॉक  फोटोग्राफी  साइट  हैं । जोनाथन  के  मुख्य  कार्यकारी  अधिकारी  हैं । उन्होंने  शटरस्टॉक  को  अपने  द्धारा  खींची  गई  फोटोज  बेचने  के  लिए  तैयार  किया  थाए लेकिन कुछ  समय  बाद  उन्हें  महसूस  हुआ  कि  सिर्फ  उनकी  फोटो  से  ग्राहको  की  मांग  पूरी  नहीं  हो  रही  हैं  तो  उन्होंने  एजेंट  के  तौर  पर  काम  करना  शुरू  किया  और  अन्य  लोगों  द्धारा  खींचे  गए  फोटोज  बेचने  लगे ।

लगातार  करते  रहे  सपनों  का  पीछा

जोनाथन  को  बचपन  में  कम्प्यूटर  सुधारना  अच्छा  लगता  था ।  उन्होंने  स्टोनी  ब्रूक  यूनिवर्सिटी  से  गणित  और  कम्प्यूटर  विज्ञान  में  बीएस  की  डिग्री  ली । उन्होंने  कोलंबिया  यूनिवर्सिटी  से  कम्प्यूटर  सांइस  में  एमएस  किया । उन्हें  हैलीकॉप्टर  उडान  काफी  पंसद  है । इसलिए  वह  कमर्शियल  हैलीकॉप्टर  उडाने  के  लिए  सर्टिफाइड  बन  चुके  हैं । वह  लगातार  अपने  सपनों  का  पीछा  करते  रहेए इसलिए  सफल  हुए ।

सॉफ्टवेयर  बनाते  समय  आया  विचार

शटरस्टॉक  से  पहले  जोनाथन  दस  कंपनियां  शुरू   कर  चुके  थे । हर  तरफ  से  विफलता  मिलनें  के  बाद  भी  उन्होंने  हिम्मत  नहीं  हारी  और  आखिरकार  स्टॉक - फोटो  वेबसाइट  शुरू  करने  के  बाद  वे  अरबपति  बन  गए । जोनाथन  कहते  हैं  कि  में  एक  सॉफ्टवेयर  बना  रहा  थाए  उस  समय  मुझे  फोटोज  की  जरूरत  पडीए सहीं  से  मेरे  दिमाग  में  शटरस्टॉक  आइडिया  और  मैंने  उस  पर  काम  किया । 

पैसे  से  नहीं, पैशन  से  जुडा  मामला  है

जोनाथन  कहते  हैं  कि  लोग  बिजनेस  शुरू  करने  को  पैसे  से  जुडा  मामला  समझते  हैं, जबकि  यह  पैशन  से  जुडा  मामला  होता  है । जब  मैंने  शटरस्टॉक  शुरू  कीए  तो  कहीं  से  फंड  नहीं  लिया ।  वह  कहते  हैं  कि  इंसान  को  सफल  होने  के  लिए  सही  फैसले  लेने की  कला  का  विकास  करना  चाहिए । इसके  अलावा  हर  व्यक्ति  को  अपनी  कमियां  पहचानकर  उन्हें  समय  रहते  दूर  करना  चाहिए ।