जो कनफे - सबसे अमीर सेल्फमेड महिला
1970 में चीन में पैदा हुई जो कनफे दुनिया की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला हैं । उनकी नेट वर्थ 9 बिलियन डॉलर हैं । 47 वर्ष जो कनफेए लेन्स टेक्नोलॉजी की संस्थापक हैं । यह कंपनी आईफोन्स में लगने वाली शीशे की स्क्रीन बनाती हैं । 2015 में पब्लिक कंपनी बनने के बाद जल्दी ही जोए अरब पति बन गई लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था । एक वक्त ऐसा था जब जो खुद एक कारखानें में काम करती थींए लेकिन आज की तारीख में उनके पास 32 कारखाने है जहां करीब 90 लोग उनके लिए काम करते हैं ।
16 वर्ष की आयु में छोडी स्कूल की पढाई
जे कनफे का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था । जो को 16 वर्ष की आयु में स्कूल छोडना पडा । स्कूली पढाई छोडने के बाद जो कनफे ने एक कारखनें में काम करना शुरू किया । वह घडियों के लेंस बनाने वाली एक कंपनी के लिए काम करती थीं । कारखानें में काम खत्म करने के बाद वह यूनिवर्सिटी में शाम को लगने वाली कक्षाओं में अकाउंटिंग और फायर सेफ्टी की पढाई करने लगीं ।
22 साल की उम्र में शुरू की कंपनी
जे कनफे कहती हैं कि एक वक्त ऐसा थाए जब उन पर पढाई करने की धुन चढी थी । वह अपने साथ के बाकी लोगों से अलग सोचती थीं । बाकी सभी लोग शहरी इलाको से आते थे जबकि जो के पास पैसे नहीं थे । उस वक्त वह सिर्फ यह सोचती थी कि अपनी मेहनत और कोशिश से अपनी किस्मत बदल दें । वर्ष 1993 में 22 वर्ष की आयु में उन्होंने कुछ हजार डॉलर से अपनी कंपनी बनाईए जहां घडियों के लेंस बनाए जाते थे ।
सीखने की चाहत ने दिलाई सफलता
वर्ष 2003 में जो कनफे की कंपनी को मोटोरोला से स्क्रैच - फ्री ग्लास लेंस बनाने का प्रस्ताव मिला । वर्ष 2007 में जब एप्पल ने पहला आईफोन लॉन्च कियाए तब उसने भी ग्लास लेंस के लिए जो से संपर्क किया । इस तरह जो की कंपनी सफल होती गई । एक टेलीविजन इंटरव्यू में जो कनफे अपनी सफलता का राज खोल चुकी हैं और वह है उनकी हमेशा सीखते रहने की चाहत ।