जो कनफे - सबसे अमीर सेल्फमेड महिला
1970 में चीन में पैदा हुई जो कनफे दुनिया की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला हैं । उनकी नेट वर्थ 9 बिलियन डॉलर है । 47 वर्षीय जो कनफे, लेन्स टेक्नॉलाजी की संस्थापक हैं । यह कंपनी आईफोन्स में लगने वाली शीशे की स्क्रीन्स बनाती है । 2015 में पब्लिक कंपनी बनने के बाद जल्दी ही जो अरबपति बन गई लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था । एक वक्त ऐसा था जब जो खुद एक कारखाने में काम करती थींए लेकिन आज की तारीख में उनके पास 32 कारखाने हैं जहां करीब 90 हजार लोग उनके लिए काम करते हैं ।
16 वर्ष की आयु में छोडी स्कूली पढाई
जो कनफे का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था । जो को 16 वर्ष की आयु में ज्ञकूल छोडना पडा । स्कूली पढाई छोडने के बाद जो कनफे ने एक कारखाने में काम करना शुरू किया । वह घडियों के लैंस बनाने वाली एक कंपनी के लिए काम करती थी । कारखाने में काम खत्म करने के बाद वह यूनिवर्सिटी में शाम को लगने वाली कक्षाओं में अकाउंटिंग और फायर सेफ्टी की पढाई करने लगीं ।
22 साल की उम्र में शुरू की कंपनी
जो कनफे कहती हैं कि एक वक्त थाए जब उन पर पढने की धुन चढी थी । वह अनने साथ के बाकी लोगों से अलग सोंचती थीं । बाकी सभी लोग शहरी इलाकों से आते थे और वह पैसे वाले थे जबकि जो के पास पक्से नहीं थे । उस वक्त वह सिर्फ यहीं सोचती थीं कि अपनी मेहनत और कोशिश से अपनी किस्मत बदल दें । वर्ष 1993 में 22 वर्ष की आयु में उन्होंने कुछ हजार डॉलर से अपनी कंपनी बनाईए जहां घडियों के लैसं बनाए जाते थे ।
सीखने की चाहत ने दिलाई सफलता
वर्ष 2003 में जो कनफे की कंपनी को मोटोरोला से स्क्रैच - फ्री ग्लास लैंस बनाने का प्रस्ताव मिला । वर्ष 2007 में जब एप्पल ने पहला आईफोन लॉन्च किया, तब उसने भी ग्लास लैंस के लिए जो से संपर्क किया । इस तरह जो की कंपनी सफल होती गई । एक टेलीविजन इंटरव्यू में जो कनफे अपनी सफलता का राज खोल चुकी हैं और वह हैं उनकी हमेशा सीखते रहने की चाहत ।