जेफ्री आर इमेल्ट
जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ
जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ
19 फरवरी 1956 को ऑडियो के सिनसिनाटी में जन्में जेफ्री आरण् इमेल्ट एक अमेरिकन बिजनेस एग्जीक्यूटिव है। वर्तमान में वह जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। उन्होनें 11 सितंबर 2001 को अमरीका पर हुए आतंकी हमले से चार दिन पहले सीइओ का पदभार संभाला थां। इस हमले के कारण इंश्योरेंस बिजेनस को 600 मिलियन डॉलर का भुगतान करना पडा। विपरित परिस्थितियों में काम संभालने के बाद भी जेफ्री ने जीई को सफलता की नई उंचाइयों पर पहुंचाया।
पिताजी ने भी काम किया है जीई में
जेफ्री के पिताजी जोसेफ फ्रांसिस जीई के एयरक्राफट इंजन डिविजन में काम करते थे। जेफ्री ने डॉर्टमाउथ कॉलेज से अप्लाइड मैथमेटिक्स में बीए की डिग्री की ली। उन्होनें हॉवर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री ली। बचपन से उन्हें फुटबॉल का शौक था। खेल के दौरान वह आक्रामक रूख अपनाते थे। बिजनेस में भी वह यही रणनीति अपनाते है।
राष्ट्रपति को दिए महत्वपूर्ण सुझाव
जेफ्री जनरल इलेक्ट्रिक में 1962 से काम कर रहे है। सीइओ बनने से पहले वह कपंनी के हेल्थकेयर डिविजन को संभाल रहे थें अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओमाबा ने उन्हें देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए गठित समिति का प्रमुख नियुक्त किया। बिजनेस फ्रेंडली अमेरिका के लिए जेफ्री ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
रोज करें बेहतर प्रदर्शन का प्रयास
वर्ष 2009 में टाइम मैग्जीन जेफ्री को दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल कर चुकी है। अपनी सफलता के बारे में वह कहते है कि जनरल इलेक्ट्रिक जैसी बडी कंपनी को संभालने के लिए जरूरी है कि आपके पास लीडरशीप क्वालिटी होनी चाहिए। किसी की नकल करने के बजाय खुद को पहचानना चाहिए और रोज बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करना चाहिए।