जन कूम
वॉट्सएप के सह-संस्थापक

24 फरवरी 1977 को यूक्रेन में कीव के पास स्थित एक छोटे से गांव में पैदा हुए जन कूम वॉट्सएप के सह-संस्थापक हैं। हाल ही में फेसबुक ने वॉट्सएप को खरीद लिया। वॉट्सएप मोबाइल मैसेजिंग सर्विस की दुनिया में तेजी से मशहुर होने वाली एप्लीकेशन है। वॉट्सएप की शुरूआत 200़9 में हुई। कुछ साल पहले जन कूम और उनके साथी ब्रायन एक्टन को फेसबुक ने नौकरी देने से मना कर दिया था। फिर दोनो ने मिलकर वॉट्सएप बनाया और तेजी से टेक वर्ल्ड में मशहुर हो गए।

जीवन संघर्षो से भरा था

जन कूम 16 साल की उम्र मेंं उक्रेन छोडकर मां के साथ अमरिका आ गए थे। उनकी मां अमरिका में जीवनयापन के लिए बच्चो की देखभाल करती थी। कूम खुद जनरल स्टोर में झाडु लगाते थे। 1997 में उनके पिता और 2000 में उनकी मां की मृत्यु हो गई। जन कूम की जिंदगी उतार-चढाव भरी रही। जीवनभर संघर्ष किया, पर हार कभी नही मानी और सफल हुए।

खुद सीखी नेटवर्किंग

कूम ने 18 वर्ष की उम्र में कम्प्यूटर नेटवर्किंग सीखना शुरू किया। इसके लिए वह बुक स्टोर से मैनुअल लेकर आते थे और इस्तेमाल करने के बाद उन्हें लोटा देते थे। उन्होने अर्नस्ट एंड यंग कंपनी में सिक्योरिटी टेस्टर के रूप में काम किया। उन्होंने याहू में इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर के रूप में भी काम किया।

बडा काम पूरा करना चाहते थे

वॉट्सएप में कुल 55 लोग काम करते है। जिस इमारत में वॉट्सएप का ऑफिस है, वहां कोई साइन बोर्ड नही है। अपनी सफलता के बारे में जन कूम कहते है, ‘मैं एक बडी चीज को अंजाम देना चाहता था और मैं इस काम में सफल रहा। जिंदगी में आप आज क्या है, इस बात से कोई फर्क नही पडता। मायने तो यह बात रखती है कि आप क्या करना चाहते है और उसे किस तरह पूरा करते है।‘